हॉलिवुड की मशहूर सिंगर और ऐक्ट्रेस सलीना गोमेज बीते कुछ दिनों से खास सुर्ख़ियों में है और एक तरह जहाँ कण फिल्म फेस्टिवल में उनका जलवा खूब चल रहा है वहीँ उनकी शादी की खबर ने फैंस और मीडिया के बीच खलबली मचा दी है।
बीते दिनों सलीना गोमेज़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनकी अपियरेन्स की कुछ तस्वीरें शेयर की और रेड कारपेट पर अपने जलवे के साथ सलीना ने कैप्शन में अपनी शादी का ऐलान भी कर दिया।
सलीना गोमेज ने अपनी तस्वीरों ने कैप्शन में इस बात का ऐलान किया कि वह 68 साल के ऐक्टर और को-स्टार बिल मुरे के साथ शादी करने जा रही हैं। इस पोस्ट ने ना सिर्फ फैंस के बल्कि दुनिया भर की मीडिया के भी होश उड़ा दिए है।
अगर सलीना के कैप्शन पर गौर किया जाए तो ये बात थोड़ी मजाकिया भी लगती है और फैंस के बीच यही चर्चा है की ये सलीना का एक प्रैंक हो सकता है। लेकिन सलीना के अंदाज को देखकर कुछ भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है।
आपको बता दें सलीना गोमेज जल्द ही फिल्म ‘द डेड डोन्ट लाई’ में नजर आने वाली है और इस फिल्म में वो मशहूर अभिनेता बिल मुरे के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली हैं। अपनी फिल्म के सिलसिले में ही सलीना कास्ट कान फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत कर रही है।
सलीना गोमेज़ ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति के बारे में अपनी भावनाओं का जिक्र करते हुए भी कैप्शन लिखा , ‘पहली बार मैं कान गई। जिम और बाकी कास्ट के साथ इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है।’
इसके बाद उन्होंने बिल के प्रति अपना सम्मान जताते हुए मजाकिया लहज़े में लिखा की , ‘और हां मैं और बिल मुरे शादी करने जा रहे हैं।’ जाहिर सी बात है की ये उनकी आने वाली फिल्म को लेकर एक कमेंट हो सकता है। सलीना इन दिनों अक्सर बिल मुरे की तारीफ करती भी दिखाई देती है।


Download Android App
Download iOS App









