बॉलीवुड सितारे भले ही फिल्मों में नए नए पार्टनर के साथ काम करते है पर कई बार असल जिंदगी में सालों तक पार्टनर नहीं ढूंढ पाते। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे है जिनकी शादी का इंतजार हर किसी को है जैसे की सलमान खान। सलमान 53 साल के हो चुके है और इनका अफेयर तो कई अभिनेत्रियों के साथ रहा पर ये अब भी कुंवारे है। सलमान ऐसे अकेले अभिनेता नहीं है बल्कि कई और ऐसे फिल्म अभिनेता है जो 40 साल की उम्र पार करने के बाद भी अब तक शादी नहीं कर पाए है। आईये जानते है इन कुंवारे अभिनेताओं के बारे में
1.सलमान खान
सोमी अली , एश्वर्या राय, कटरीना कैफ और यूलिया वंतूर जैसे कई नाम सलमान के साथ जुड़े पर इन्हे अब तक जीवन साथी नहीं मिला है। खुद सलमान भी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए है की वो शादी करेंगे भी या नहीं।
2.डीनो मोरया
एक समय था जब डीनो मोरया और बिपाशा बासु के अफेयर की बॉलीवुड में खूब चर्चा थी। विपाशा से ब्रेकअप के बाद डीनो मोरया का लारा दत्ता के साथ भी अफेयर रहा पर डीनो अभी तक कुंवारे हैं।
3.साजिद खान
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से अपने अफेयर को लेकर साजिद खान काफी सुर्ख़ियों में रहे पर अब दोनों अलग हो चुके है। साजिद 48 साल के है पर अभी तक कुंवारे है।
4.उदय चोपड़ा
फिल्म धूम में अली भाई के किरदार से मशहूर हुए उदय चोपड़ा को अब पहचानना भी मुश्किल है। उदय चोपड़ा 46 साल के हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं।
5.रणदीप हुड्डा
अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर को लेकर रणदीप हुड्डा काफी सुर्ख़ियों में रहे पर सुष्मिता से अलग होने के बाद से रणदीप अब तक सिंगल ही है। रणदीप हुड्डा की उम्र 42 साल है।
6.राहुल खन्ना
बॉलीवुड अभिनेता के बेटे राहुल खन्ना भी 46 साल हो चुके है पर इन्होने भी अब तक शायद नहीं की है। एक लम्बे रिलेशनशिप के बाद इनका ब्रेकअप हो गया।
7.राहुल बोस
कई लड़कियों किए साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद राहुल बोस अब तक शादी नहीं कर पाए है और इनकी उम्र भी 51 साल हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App










