राजस्थान में 4.0 तीव्रता का भूकंप

Summary :

राजस्थान के सीकर, अलवर, भरतपुर और आसपास के शहरों में आज 5:11 बजे 7 सेकंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर आ गए।

राजस्थान के सीकर, अलवर, भरतपुर और आसपास के शहरों में आज करीब सवा पांच बजे सात सेकंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर आ गए तथा दहशत का माहौल हो गया।

earthquake

जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रियक्टर पैमाने पर 4 मापी गई है। वही, भूकंप का मुख्य केंद्र पाकिस्तान में सिबी से 46 किमी दूर था। फिलहाल जान-मान के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का असर भारत और पाकिस्तान के अलावा ईरान और अफगानिस्तान तक रहा।

Desk Team