बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की बॉक्स ऑफिस पर लगातार असफलता ने उनके स्टारडम पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए है और अब तक शाहरूख भी समझ नहीं पाए है की आखिर कहाँ कमी रह जाती है। आपको बता दें शाहरुख़ खान की पिछली रिलीज़ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रही थी।
सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि जीरो के असफल होने के बाद वह अभी तक अपनी अगली फिल्म पर कोई निर्णय नहीं ले पाए हैं। हाल ही में खबर आयी थी की शाहरुख़ साउथ की रीमेक में काम कर सकते है पर शाहरुख़ ने अभी इस बात की की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
शाहरुख ने चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के साथ एक साक्षात्कार में कहा, दुर्भाग्यवश जीरो को भारत में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। हो सकता है मैंने गलत फिल्म बनाई हो, हो सकता है मैं ठीक से कहानी को न कह पाया हो, इसलिए यहां फिल्म की संभावित प्रतिक्रिया को लेकर मैं चिंतित नहीं हूं। मुझे आशा है कि यहां लोग इसे पसंद करेंगे।
शाहरुख की जीरो को बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2019 के समापन समारोह के लिए चुना गया है। यह समारोह 20 अप्रैल को समाप्त होगा।
शाहरुख ने कहा, जब यह नहीं चली तो मुझे बुरा लगा कि इसे इतने लोगों ने खारिज कर दिया.. जब आप कोई इस तरह की फिल्म तीन साल में बनाते हैं और वह गड़बड़ हो जाए..आप निराश नहीं होंगे बल्कि.. मैं इसे देखना नहीं चाहता था।
मैं इसे तीन महीने बाद देखने जा रहा हूं। हो सकता है मैं इसमें उन कमियों को ढूढ़ पाऊं, जो मेरी अनुपस्थिति में इसमें हुई होंगी।शाहरुख की अगली परियोजना क्या है? शाहरुख ने कहा, मैंने तय नहीं किया है कि अगली फिल्म क्या होगी।
शाहरुख़ खान ने आगे कहा, मैंने सोचा है कुछ महीने आराम करूंगा और उसके बाद जो मन में आएगा उसे करने की कोशिश करूंगा, क्योंकि यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने 30 सालों तक काम किया है, मैंने दिन में 16 घंटे काम किए हैं, इसलिए यदि यह सुबह आप को उत्साहित नहीं करता है तो आप नहीं जागेंगे।


Download Android App
Download iOS App









