फैंस ने शाहरुख से पूछा पीएम फंड में कितना डोनेट किया ? एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Summary :

कोरोना महामारी का लोगों में से स्ट्रेस थोड़ा हल्का करने के लिए बॉलीवुड अपना पूरा-पूरा योगदान दे रहा है।

कोरोना महामारी का लोगों में से स्ट्रेस थोड़ा हल्का करने के लिए बॉलीवुड अपना पूरा-पूरा योगदान दे रहा है। तभी तो बॉलीवुड स्टार्स कभी कोई फनी वीडियो या फिर कोई मजेदार चैलेंज लेकर लोगों के साथ जुड़ रहे हैं,हाल ही में ऐसा ही कुछ नया और मजेदार सुपर स्टार शाहरुख खान भी लेकर आए हैं।
 दरअसल शाहरुख खान ने फैंस के साथ ट्व‍िटर पर सवाल-जवाब का (Ask Shahrukh khan) सेशन शुरू किया है। अब इस #AskSRK सेशन में फैंस शाहरुख खान से कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं और मजेदार बात किंग खान हर किसी सवाल का जवाब दे रहे हैं।
सोशल मीडिया यूज़र्स ने किये ऐसे सवाल 
इसी बीच एक यूजर ने शाहरुख से पीएम केयर से उनके डोनेशन के बारे में सवाल किया। यूज़र ने कहा  शाहरुख सर सही बताना कितना दिया पीएम फंड में? फिर क्या था बस इस सवाल पर शाहरुख ने भी यूजर के चुटकी ले ली और शाहरुख ने जवाब में लिखा- ‘सच में…खजांची है क्या? वैसे एक्टर ने यहां पर डोनेट किए गए पैंसो के बारे में कोई खुलासा किया, लेकिन मजेदार जवाब देकर फैन को चुप जरूर करा दिया। 

इतना ही नहीं कई फैन ने तो शाहरुख से उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में भी सवाल किए कि उनकी अब अगली फिल्म कौन सी होगी जिसमें वो नजर आने वाले हैं? शाहरुख ने इस बात का भी बड़े अलग अंदाज में जवाब दिया।
बता दें #AskSRK सेशन में शाहरुख खान से फैंस ने कई ओर भी सवाल पूछे हैं,लेकिन  शाहरुख खान  इन सभी को जवाब देने से पीछे नहीं हटे। क्योंकि एक्टर ने एक के बाद एक कर सभी को मजेदार जवाब दिए।
शाहरुख बनें वन वर्ल्ड कॉन्सर्ट का हिस्सा
हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आयोजित वन वर्ल्ड कॉन्सर्ट में कई बॉलीवुड स्टार्स ने हिस्सा लिया ये एक वर्चुअल कॉन्सर्ट था। जिसमें शाहरुख खान के अलावा कुछ हॉलीवुड हस्तियां भी शामिल थी। दरअसल इस कॉन्सर्ट को इसलिए आयोजित किया गया ताकि दुनियाभर के हेल्थ केअर कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया जा सके। वैसे इस कॉन्सर्ट के माध्यम जमा किया गया पैसा कोरोना राहत कार्य में काम आएगा।

Desk Team