Shah Rukh Khan ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड! ‘मन्नत’ के सामने रच दिया इतिहास

Summary :

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान ऐसे ही इंडस्ट्री के बादशाह नहीं कहे जाते हैं। बल्कि शाहरुख़ हर बार कुछ ऐसा कर देते है जिससे उनकी सम्मान उनके फैंस की नजरों में और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। दरअसल ऐसी बातें हम इसलिए कर रहे है क्यों की शाहरुख़ ने इस बार भी कुछ ऐसा ही कर दिया हैं।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान ऐसे ही इंडस्ट्री के बादशाह नहीं कहे जाते हैं। बल्कि शाहरुख़ हर बार कुछ ऐसा कर देते है जिससे उनकी सम्मान उनके फैंस की नजरों में और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। दरअसल ऐसी बातें हम इसलिए कर रहे है क्यों की शाहरुख़ ने इस बार भी कुछ ऐसा ही कर दिया हैं। दरअसल SRK ने अपने आइकॉनिक पोज को रिक्रिएट किया और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया हैं। 
दरअसल शाहरुख खान का मन्नत उनके चाहने वालों का फेवरेट स्पॉट है, जहा तपती धुप हो या भीषण बारिश उनके फैंस एक्टर का एक दीदार पाने के लिए घंटो खड़े होने के लिए तैयार दिखते हैं। ऐसे में शाहरुख खान भी अपने फैंस को सरप्राइज करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं,और इस बार भी किंग खान ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिया हैं। जहां इस बार तो एसआरके ने इतिहास ही रच दिया हैं। 
बता दे की 10 जून 2023 को शाह रुख खान के बंगले ‘मन्नत’ के बाहर एक बार फिर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने इतिहास रच दिया। दरअसल, इस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक शाह रुख स्टारर फिल्म ‘पठान’ का 18 जून 2023 को स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। ऐसे में स्टार गोल्ड ने SRK के फैंस के साथ इतिहास रचने का फैसला किया।

स्टार गोल्ड ने शाह रुख खान के फैंस को एक मंच पर लाने का फैसला किया, जो एतिहासिक बन गया। मीडिया की मौजूदगी में शाह रुख खान के 300 फैंस ने SRK के आइकॉनिक पोज को रिक्रिएट किया और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। सोशल मीडिया पर अब शाहरुख का ये आइकोनिक पोज़ देने हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 
साथ ही इसमें शाहरुख़ पठान के गाने  ‘झूमे जो पठान’ का हुक-स्टेप भी किया। साथ उन्होंने फैंस को हाय-हैलो कहकर उन्हें फ्लाइंग किस भी दिया। बता दे की शाहरुख़ खान अक्सर ही अपनी फैंस की ख्वाहिशों को पूरा करते हुए देखे जाते हैं। और यही कारन है की शाहरुख के एक दीदार के लिए उनके फैंस लाखों की तादाद में उनका घंटो इंतजार करते हैं।

Desk Team