शाहरुख खान ने शर्टलेस होकर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, शर्ट की याद में बोले – ‘तुम होतीं तो कैसा होता…’

Summary :

किंग खान ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपनी एक शर्टलेस फोटो इंटरनेट पर साझा की है जो उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आई है। इतना ही नहीं फैंस दिल खोलकर एक्टर की फोटो पर अपना प्यार भो लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार
शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। किंग खान इन
दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र में अपने कैमियो को लेकर भी
काफी तारीफें बटोर रहे हैं। हालांकि पूरे चार साल बाद शाहरुख अपनी मच-अवेटेड फिल्म
पठान से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

Shah Rukh Khan rocks his Pathaan look as he flaunts his long hair & poses  with fans in Spain; PICS | Movies News Feed

पठान से उनका लुक सामने
आ चुका है जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। वहीं अब किंग खान ने अपने फैंस को
सरप्राइज देते हुए अपनी एक शर्टलेस फोटो इंटरनेट पर साझा की है जो उनके चाहने
वालों को बहुत पसंद आई है। इतना ही नहीं फैंस दिल खोलकर एक्टर की फोटो पर अपना प्यार
भो लुटा रहे हैं।

Shah Rukh Khan celebrates 30 years in films, unveils his new look from ' Pathaan' | Prothom Alo

शाहरुख खान ने अपने
ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। फोटो में
शाहरुख शर्टलेस हैं और सोफे पर अपने दोनों हाथ
फोल्ड करके बैठे हुए हैं। फोटो में सुपरस्टार ने अपना आधा फेस अपने हाथ से छुपा
रखा है और उनके लंबे बाल उनके फेस पर आ रखे हैं। शर्टलेस तस्वीर में किंग खान अपनी
बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

फोटो के कैप्शन में शाहरुख ने अपने एक डायलॉग को मजेगार अंदाज में लिखा, ‘आज मैं अपनी शर्ट से कह रहा हूं… तुम होती तो कैसा होता,  तुम इस बात पर हैरान होती,  तुम इस बात पर कितनी हंसती… तुम होती तो ऐसा
होता…
मुझे भी पठान का इंतजार है।’ अपने इस पठान लुक में शाहरुख खान काफी हैंडसम लग रहे हैं और
उनका एटीट्यूड भी देखने लायक है।

अपने पसंदीदा एक्टर की पोस्ट पर फैंस मजकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट सर, पठान के लिए।‘ एक यूजर ने कहा, ‘लव यू खान साहब, आपका नोटिफिकेशन देखकर खुश हो गया।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘अब पठान का इंतजार नहीं हो रहा, लव यू।’ एक्टर की इस पोस्ट ने
पठान को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

 

Desk Team