बर्थडे पर मन्नत की बालकनी पर SRK को देख झूम उठे लोग, किंग खान ने खास अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया

Summary :

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस एक्टर कहलाने वाले शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर किंग खान अपनी बालकनी पर आए जहां से उन्होंने अपने फैंस पर खूब प्यार भी लुटाया और उनका शुक्रिया भी अदा किया।

बॉलीवुड सुपरस्टार
शाहरुख खान आज अपना
57वां जन्मदिन
सेलिब्रेट कर रहे हैं। किंग खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि
विदेशों में भी देखने को मिल जाती है। 2 नवंबर सुपरस्टार के फैंस के लिए किसी
त्यौहार से कम नहीं है और शाम पहले से ही अभिनेता के घर मन्नत के बाहर लोगों का
हुजूम लगना शुरु हो जाता है।

हालांकि पिछले दो सालों से  कोविड की
वजह से फैंस ऐसा नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में इस साल फैंस का जोश पहले से काफी
ज्यादा था मगर इस बार किंग खान ने भी अपने फैंस की मन्नत को पूरा किया। और देर रात
शाहरुख अपने फैंस के सामने आया और उनका शुक्रिया अदा किया। किंग खान की झलक मिलते
ही फैंस ने मन्नत के बाहर ही जश्न मनाना शुरु कर दिया।

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए
उनके फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं लेकिन उनके जन्मदिन के टाइम तो फैंस की बेताबी
हद से ज्यादा होती है। इसका एक नजारा ट्वीटर
पर भी देखने को मिल रहा है जहां सुपरस्टार के बर्थडे के एक
दिन पहले से ही शाहरुख खान सेजुड़े कई हैशटैग्स ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे।

Eid 2019: Shah Rukh Khan With Son AbRam Greet Fans In Style! Pictures Inside

इसी के साथ किंग खान के घर मन्नत के बाहर भी 1 नवंबर की शाम से फैंस का
जमावड़ा लगने लगा था। ऐसे में अपने चाहने वालों को दिल रखने के लिए शाहरुख भी ठीक
12 बजे अपनी बालकनी में आए। इस दौरान वह ब्लैक टी-शर्ट और लोअर पहने नजर आए
हालांकि वह इसमें भी काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं शाहरुख के साथ उनके छोटे बेटे
अबराम भी मौजूद थे, जो बड़े प्यार से अपने पापा को फैंस से मिलता देख रहे थे।

शाहरुख खान के देर रात अपने फैंस से मिलने की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल
मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख अपने फैंस
से मिलने बालकनी पर आए और वहीं से उन्होंने सिर झुकाकर अपने सभी फैंस का शुक्रिया
अदा किया। वहीं शाहरुख को देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं
था। बादशाह को देखते ही फैंस मन्नत के बाहर ही ढोल नगाड़ें बजने लगे और फैंस ने
डांस करना शुरु कर दिया।

Shah Rukh Khan on Twitter:

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान से बिग स्क्रीन
पर वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी, फिल्म में
दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा किगं खान फिल्म
डंकी में तापसी के साथ और जवान में नयनतारा के अपोजिट दिखाई देंगे।

Desk Team