बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इस वक़्त खूब चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल एक्टर इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल को लेकर भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। बता दे की एक्टर की बैक टु बैक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट जा रही हैं। ऐसे में एक्टर अब एक और मुसीबत में फसते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसकी खबर अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं।
दरअसल मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है।
हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान के हिट होने के बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर है। बता दे की एक्टर को मिले इस हाई सेक्युरिटी के दौरान उन्हें 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ वो 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। बता दे की इससे पहले एक्टर को सिर्फ 2 पुलिस वाले ही उनकी सिक्योरिटी में थे। बता दे की बॉलीवुड के कई सितारों को हाई सिक्योरिटी प्रोवाइड की जा चुकी हैं।
शाहरुख़ खान से पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमना खान को भी Y+ सिक्योरिटी दी जा चुकी हैं। जहां एक्टर को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की मिल रही धमकियों की वजह से Y+ सिक्योरिटी प्रोवाइड कराई गयी थी।
जिसके बाद से अब एक्टर के सुरक्षा में सिक्योरिटी ऑफिसर हर वक़्त तैनात रहते हैं। ऐसे में अब सलमान के बाद शाहरुख़ खान को भी हाई सिक्योरिटी प्रोवाइड कर दी गयी है।


Download Android App
Download iOS App







