आलिया और रणबीर की
शादी के बाद अभी भी उनके घर पर जश्न का माहौल है। ये क्यूट कपल 14 अप्रैल को अपनी
फैमली और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुका है। अपनी इंटीमेट
वेडिंग के बाद 16 अप्रैल को दोनों ने बी-टाउन के अपने कुछ खास दोस्तों के लिए
स्पेशल रिसेप्शन पार्टी रखी थी।
इस पार्टी में फिल्म
जगत के कई बड़े नामी चेहरों ने शिरकत की। हालांकि आलिया-रणबीर की इस पोस्ट वेडिंग
बैश में बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। शाहरुख
ने पहली बार किसी पार्टी में ऐसी एंट्री मारी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
शादी में ना सही लेकिन न्यूलीवेड कपल को बधाई देने के लिए शाहरुख खान और उनकी
वाइफ गौरी खान भी पोस्ट वेडिंग बैश का हिस्सा
बने। लेकिन अजीब बात यह रही कि गौरी और शाहरुख दोनों अलग-अलग कारों में रिसेप्शन
पार्टी में पहुंचे।
पहले गौरी खान अकेले
पार्टी में पहुंची हुई दिखाई दी। शॉर्ट ब्लैक ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप और
न्यूड पिंक लिपस्टिक में गौरी का लुक काफी ज्यादा स्टनिंग लग रहा था। उन्होंने
अपने बालों में सॉफ्ट ओपन कर्ली
हेयर स्टाइल कैरी किया।
गौरी के पार्टी में पहुंचने के कुछ देर बाद किंग खान ने अपनी सफेद गाड़ी में पार्टी
में कुछ अलग ही अंदाज में एंट्री मारी। पैपराजी ने शाहरुख को अपने कैमरों में कैद
करने की काफी कोशिश की, लेकिन कर नहीं पाए, क्योंकि एक्टर की कार की विंडो ब्लैक कर्टेन से कवर थी. ऐसे में एक्टर की झलक
भी कैमरे में कैद नहीं हुई। लेकिन उनका पार्टी में इस अंदाज में एंट्री करना चर्चा
का विषय जरुर बन गया है।
आलिया और रणबीर ने अपने घर ‘वास्तु’ में ही वेडिंग बैश ऑर्गनाइज की थी, वेडिंग बैश में जहां भट्ट परिवार से सिर्फ आलिया की मम्मी
सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट नजर आईं, वहीं रणबीर की मम्मी और बहन के साथ कपूर परिवार के कई सदस्यों का जलवा देखने को
मिला।
कपूर और भट्ट फैमली के अलावा कई बड़े सेलेब्स रणबीर और आलिया के घर के बाहर
स्पॉट हुए। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, तारा सुतारिया और कई अन्य सितारे
शामिल हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ
पहुंची। खास बात यह है कि कार एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस पहली बार पब्लिक में नजर
आई हैं। वहीं तारा भी अपने बॉयफ्रेंड और रणबीर के कजिन आदर जैन के साथ पहुंचीं।


Download Android App
Download iOS App








