बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से जुडी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वैसे तो एक्टर कुछ समय पहले खूब सुर्खियों में बने रहे थे वही एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो लाइम लाइट में आ गए। आपको बता दे, शाहरुख की तरह उनका घर मन्नत भी आए दिन सुर्खियों में रहता है। उनके घर के बाहर हमेशा फैंस की भीड़ रहती हैं, लेकिन शाहरुख खान का यह घर इस बार बुरी खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल एक शख्स ने मन्नत को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोमवार का है।
बीते दिनों जबलपुर के रहने वाले जितेश ठाकुर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर शाहरुख खान के बंगले और मुंबई की कई खास जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि मुंबई पुलिस की सूचना के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी जितेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस को बीते दिनों एक अनजान कॉल आया। इस कॉल पर जितेश ठाकुर ने पुलिस को शाहरुख खान के मन्नत, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, कुर्ला रेलवे स्टेशन और खारघर स्थित गुरुद्वारा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जबलपुर पुलिस को जानकारी दी और जितेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आईपीसी की धारा 182, 505 और 506 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
आपको बता दें कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुख खान पिछले कुछ वक्त से फिल्म की शूटिंग के दूर थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग को फिर से शुरू कर दिया है। हाल ही में फिल्म के सेट के किंग खान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुआ थी, जिसमें वह अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। शाहरुख खान फिल्मों में लगभग 3 साल बाद पठान से वापसी कर रहे हैं। उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरों’ में देखा गया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।


Download Android App
Download iOS App






