बॉलीवुड में स्टारों के चेहरे समय के साथ बदल जाते हैं। कई स्टार हैं जो पहले कुछ और दिखते थे, लेकिन आज उनका चेहरा काफी बदल गया है। हम और आप टेलीविजन पर स्टारों के जो चेहरे देखते हैं असल में वेसे होते नहीं है। सब मेकअप का खेल होता है और इसीलिए एक्टर हो चाहे एक्ट्रेस कैमरे पर एक अलग ही लुक में नजर आते हैं, बॉलीवुड के ऐसे कई सुपरस्टार हैं जो सालों पहले काफी अलग दिखते थे यानि अगर उनके कई सालों पहले तस्वीरों को देखेंगे तो पहचान नहीं पाएंग कि ये वही स्टार है।
मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान की हाल ही में शादी की सालगिरह थी और इस मौके पर उन्होंने अपनी संगीत सेरेमनी की कई यादगार तस्वीरें शेयर की। इनमें आप शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी से लेकर रितिक रोशन, सुजैन खान व अभिषेक बच्चन जैसे सितारों को पार्टी एंज्वॉय करते देख सकते हैं। तस्वीरें 12 साल पहले की हैं और ज्यादातर सितारे काफी यंग लग रहे हैं। फैंस के लिए इन तस्वीरों को देखना काफी दिलचस्प होगा।
तस्वीर में शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान भी हैं। शाहरुख और फराह के बीच काफी अच्छे संबंध हैं, हालांकि बीच में उनके पति शिरीष कुंदर को लेकर शाहरुख के साथ संबंध में खटास आने की अटकलें थीं। मगर अब यह बीते वक्त की बातें हो चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, एक पार्टी में शाहरुख ने फराह के पति को कथित तौर पर थप्पड़ मार दी थी। तस्वीर में फराह और उनके पति के साथ भाई साजिद खान, करण जौहर व रितिक रोशन नजर आ रहे हैं। साथ में सुजैन खान भी हैं। हालांकि अब ये दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।
फराह की संगीत सेरेमनी में अभिषेक बच्चन भी शामिल हुए थे। ये रेयर तस्वीरों में शुमार है।


Download Android App
Download iOS App






