वेंटीलेटर पर है शाहीर शेख के पिता, घबराये एक्टर ने की फैंस से खास गुज़ारिश तो हिना खान ने बढ़ाई हिम्मत

Summary :

खबर आई है कि पवित्र रिश्ता 2 और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम टीवी एक्टर शाहीर शेख के पिता भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना के इंफेक्शन की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शाहीर शेख ने ट्वीट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है।

कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। अब खबर आई है कि पवित्र रिश्ता 2 और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी फेम टीवी एक्टर शाहीर शेख के पिता भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना के इंफेक्शन की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शाहीर शेख ने ट्वीट के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना के केस तेज़ी से बढ़ रहे हैं। 
वही, शाहीर शेख ने पापा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- “मेरे डैड वेंटीलेटर पर हैं। कोव‍िड के गंभीर इंफेक्शन से लड़ रहे हैं। प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में रखें।” शाहीर इस ट्वीट के जरिए अपने पापा के जल्द सेहतमंद होने की दुआ मांग रहे हैं। शाहीर के ट्वीट पर कई सेलेब्स ने उन्हें हिम्मत दी है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स भी शाहीर शेख के पापा के लिए दुआएं मांग रहे हैं। 

वही, हिना खान ने शहीर का पोस्ट रीट्वीट करके लिखा है, “धैर्य रखो दोस्त, मैंने तुमसे कहा था कि वह ठीक और खुश होकर जल्दी घर वापस आएंगे…इंशाअल्लाह।” आपको बता दे, हिना खान और शाहीर शेख काफी अच्छे दोस्त है। दोनों साथ में म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आये थे जिसे फैंस ने खूब सराहा था। हिना खान बीते साल अपने पिता को खो चुकी हैं। उनके पिता को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। हिना को जब खबर मिली थी, उस वक्त वह शहीर के साथ ऐल्बम की शूटिंग रही थीं। 

वही बात अगर शहीर शेख की करे तो एक्टर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहीर शेख इस वक्त पव‍ित्र रिश्ता 2 में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में उनके साथ अंक‍िता लोखंडे भी काम कर रही हैं। इससे पहले शाहीर शेख ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ में एर‍िका फर्नांड‍िस के साथ नजर आए थे। शाहीर शेख कुछ म्यूज‍िक वीड‍ियोज में भी काम कर चुके हैं।

Desk Team