दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, विजय रावत फरवरी में होने वाला उत्तराखंड विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए विजय रावत ने कहा भी कि मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। वह बोले कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। अगर बीजेपी कहेगी तो चुनाव भी लड़ूंगा। बता दें कि अगले महीने 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है और चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
मेघालय के साथ विवादित सीमा के आधे हिस्से पर दावा स्वीकार कर सकता है असम : रिपोर्ट
गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



