बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आज- कल अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सीरियस है। वो कबीर सिंह की कामयाबी के बाद अब अपना हर फैसला बड़ी ही समझदारी के साथ ले रहे है। ऐसे में अब शाहिद ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने एक ऐसे प्रोडूसर की फिल्म से किनारा कर लिया है जिनके साथ काम करने के लिए सितारे तरसते है।

दरअसल अब शाहिद कपूर ने प्रोड्यूसर करण जौहर की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। बताया जा रहा था कि शाहिद कपूर जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘योद्धा’ में भी नज़र आने वाले हैं। इसे करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन तले बनाया जा रहा है।

अब खबरे है कि शाहिद ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही मेकर्स और शाहिद के बीच स्क्रिप्ट को लेकर विवाद हो गया है। इसके बाद शाहिद ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया। बता दे, फिल्म योद्धा एक एक्शन फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग शाहिद के साथ जनवरी 2021 में शुरू होने वाली थी।
.jpg)
वही, शाहिद ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में वो एक क्रिकेटर के किरदार में है।


Download Android App
Download iOS App



