बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान बीती 2 नवम्बर 2020 को 55 साल के हो गए। इस खास मौके पर उन्हें देश और दुनिया से खूब सारी बधाइयां मिलीं। कोविड के इस मुश्किल वक्त में शाहरुख ने अपने करोड़ों फैन्स के साथ वर्चुअली बर्थडे मनाया। शाहरुख खान ने अपने 55वें जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी नहीं रखी, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लेकिन उन्होंने दुबई में बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर अपने खास लोगों के साथ जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। उनके बर्थडे पर बुर्ज खलीफा ने एक जबरदस्त लाइट शो ऑर्गनाइज किया।

हाल ही में उनके दोस्त करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बुर्ज खलीफा के सामने काफी मजेदार अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई पड़ रहे हैं। तस्वीर में शाहरुख खान ब्लेजर टीशर्ट पहने नजर आ रहे हैं। खुद किंग खान ने फैन्स को उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहते हुए एक नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस नोट में शाहरुख खान ने लिखा- दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची स्क्रीन पर खुद को देखना बहुत अच्छा लगा। मेरे दोस्त मोहम्मद अलबर ने मेरी अगली फिल्म से पहले ये कर दिया है। शुक्रिया बुर्ज खलीफा और दुबई इस प्यार के लिए। दुबई में खुद ही अपना मेहमान बन गया हूं। मेरे बच्चे इससे इम्प्रेस हो सकते हैं पर मुझे तो इस पर प्यार आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



