शाहरुख खान के फैन ने मन्नत के बाहर डाला डेरा, ‘ProjectX’ में करना चाहता है एक्टर को कास्ट

Summary :

किंग खान को अपने प्रोजेक्ट में काम कराने को लेकर उन्होंने शाहरुख के घर यानी मन्नत के बाहर ही डेरा डाल लिया हैं। इस फिल्म निर्माता का नाम जयंत सेगे है। जयंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लिए लोग दीवाने है। फैंस के बीच शाहरुख के लिए पागलपन कई बार देखने को मिलता है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते है। ऐसे में अब शाहरुख खान के एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके चलते अब वो सुर्खियों में छा गया। 
दरअसल शाहरुख उन स्टार्स में से हैं जिन्होंने अपने करियर में न जानें कितनी सुनरहिट फिल्में दी हैं। वहीं उनके साथ काम करने का सपना हर ​छोटा बड़ा निर्माता देखता है। शाहरुख को अपने प्रोजेक्ट में काम करने के लिए मनाना किसी भी निर्माता के लिए आसान नहीं बल्कि एक सपने को सच करने जैसा है। एक ऐसी ही कोशिश बैंगलोर के एक यंग फिल्म निर्माता ने की है। 
किंग खान को अपने प्रोजेक्ट में काम कराने को लेकर उन्होंने शाहरुख के घर यानी मन्नत के बाहर ही डेरा डाल लिया हैं। इस फिल्म निर्माता का नाम जयंत सेगे है। जयंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
बता दे, जयंत ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि ​एक्टर उनके इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट को पढ़ सके और उनकी फिल्म साइन कर सकें। खुद जयंत लगातार सोशल मीडिया पर इस बात कर जानकारी शेयर कर रहे हैं। जयंत ने बताया कि वो ‘मन्नत’ के बाहर इन दिनों अपना वक्त बीता रहे हैं। पहले दिन से लेकर चौथे दिन तक जयंत ने ये बताते हुए कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट में बतया कि कैसे वो लगातार शाहरुख खान का ध्यान अपनी ओर खीचने की कोशिश कर रहे हैं। वही, जयंत ने फिल्म को ‘ProjectX’ नाम दिया है।

आपको बता दें कि इस पर अभी तक शाहरुख खान का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया की अटेंशन लगातार इस पर बनी हुई है। अब देखना होगा की शाहरुख खान इस किस्से पर कब और कैसे रियेक्ट करते है। 

Desk Team