बॉलीवुड के किंग खान ने हाल ही में लम्बे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म पठान के साथ फैंस को शाहरुख का कमबैक देखने को मिला। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो छाई ही साथ ही OTT पर भी पठान की धाक देखने को मिली। फैंस शाहरुख की परफॉरमेंस और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं अब खबर आई है कि पाकिस्तान में शाहरुख खान और उनकी फिल्म का जमकर मज़ाक बनाया जा रहा है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट दिखाई दिया जिसके बाद सब लोग एक बार फिर पठान को लेकर चर्चा करने लगे। आपको बता दें, ये पोस्ट करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि फेमस पाकिस्तनी एक्टर और राइटर यासिर हुसैन हैं जिन्होंने अब पठान का रिव्यू किया है। फिल्म का रिव्यू करते समय उन्होंने पठान की स्टोरी का जमकर मज़ाक उड़ाया। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तो चलिए आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या लिखा है यासिर हुसैन ने अपने इस पोस्ट में जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, पाक एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- ‘अगर आप मिशन इम्पॉसिबल 1 भी देख चुके हैं तो शाहरुख खान की पठान आपको स्टोरीलेस वीडियो गेम से ज्यादा कुछ नहीं लगेगी।’

यानी पाक एक्टर ने अब शाहरुख खान और उनकी फिल्म की सरेआम धज्जियां उड़ा दी हैं, जिसके बाद किंग खान के फैंस बेहद गुस्से में नज़र आ रहे हैं। किसी को भी पाक एक्टर का किया ये कमेंट पसंद नहीं आ रहा। जिसके चलते अब सोशल मीडिया 2 हिस्सों में बंट चुका है। कोई पाकिस्तानी एक्टर की बात से सहमती जताता दिख रहा है तो कोई शाहरुख खान के सपोर्ट में नज़र आ रहा है।

वहीं, बात अगर फिल्म के कलेक्शन की करें तो, पठान ने अब तक हिंदी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1049 करोड़ है। वहीं, इस फिल्म ने इंडिया में 657 करोड़ की कमाई की है।


Download Android App
Download iOS App



