रिलीज़ के पहले ही दिन Ajay Devgan की फिल्म ‘Bholaa’ को मिल रहा हैं दर्शको का शानदार रिस्पॉन्स, ट्वीट कर बोले- ‘फुल पैसा वसूल मटेरियल’

Summary :

अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भोला’ आज बॉक्स ऑफिस पर उतार दी गई हैं जिसे अब लोगो का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। दर्शक फिल्म की जमकर तारीफे कर रहे हैं तो वही अजय देवगन को भी एक बढ़िया निर्देशक बता रहे हैं।

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म ‘भोला’ आज सिनेमाघरों में उतर चुकी हैं। फिल्म में दीपक डोबरियाल, गजराज राव, संजय मिश्रा और तब्बू ने भी अहम रोल प्ले किया है और इसका डायरेक्शन खुद अजय देवगन द्वारा ही किया गया है। वही फिल्म ‘भोला’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। 
और अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोग जमकर अपने रिव्यू शेयर करते नज़र आ रहे हैं। तो चलिए यहां जानते हैं कि अजय देवगन-स्टारर ‘भोला’ ऑडियंस को आखिर लगी कैसी हैं?
‘भोला’ को लेकर सामने आयी लोगों की राय

अजय देवगन की लास्ट रिलीज फिल्म ‘दृश्यम 2’ थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं एक्टर ने एक बार फिर अपनी अगली पेशकश ‘भोला’ के जरिए पर्दे पर कमबैक किया है। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही लोगो के बीच काफी हल्ला था तो वहीं अब ‘भोला’ को ओपनिंग डे पर ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं , जिसके चलते एक यूजर ने लिखा है, “ स्पेशल स्क्रीनिंग देखी, वन वर्ल्ड भोला रिव्यू मास्टरपीस. आउट ऑफ वर्ल्ड. हॉलीवुड जैसा एक्शन बॉलीवुड में पहले कभी नहीं देखा रोंगटे खड़े कर देने वाला बीसी, हर सीन अनदर लेवल.”
एक और यूजर ने भोला को बताया अच्छी


एक और यूजर ने लिखा, “ भोला अविश्वसनीय रूप से अच्छी है.. फास्ट पेस्ड एज ऑफ द सीट एक्शन + इमोशनल एंटरटेरन, क्रूर सम्मोहक कहानी के साथ स्टनिंग विजुअल…#अजय देवगन फ्लॉलेस है और तब्बू ने स्क्रीन प्रेजेंस के साथ इसे हासिल किया. वास्तव में रिकमंडेड.”
‘भोला’ की जमकर तारीफ करते नज़र आ रहे हैं फैंस 

भोला की तारीफ में एक और यूजर ने अपने शब्दो को बया करते हुए लिखा, “द एक्सप्रेस एक्शन स्पेक्टेकल, #भोला विजुअली स्ट्राइकिंग डिस्प्ले है. जो ये ऑफर करती है उसके लिए पूरी तरह से सैटिसफाइड. परफॉर्मेंस से हैरान. अजय देवगन अपने सबसे अच्छे रूप में है. स्लो मोशन एक्शन सीक्वेंस देखकर दंग रह गए. #तब्बू ओएमजी है.”  
पूरा पैसा वसूल मटेरियल है फिल्म ‘भोला’

तो वही एक और यूजर ने लिखा, “प्योर रॉ एक्शन फिल्म, एक स्ट्रॉन्ग, इमोशनल बैकग्राउंड के साथ, पूरा पैसा वसूल मटेरियल। अजय देवगन का एक्शन इस फिल्म को दूसरे स्तर पर ले जाता है, तब्बू फिर से चमकी. दीपल डोबरियाल ईविल लगे। स्क्रीनप्ले और एग्जीक्यूशन शानदार लग रहा है।
सोशल मीडिया पर छाई ‘भोला’ से इम्प्रेस

सोशल मीडिया पर तो फिल्म भोला पूरी तरह से छा गई है। फैंस फिल्म को माइंड ब्लॉइंग बता रहे हैं और अजय देवगन के डायरेशन की जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। 

Desk Team