Shahrukh Khan स्टारर ‘पठान’ पर भी मंडराने लगा ब़ॉयकॉट का साया, रिलीज के पहले ही भड़का यूजर्स का गुस्सा

Summary :

शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन लगातार फिल्म को बॉयकॉट करने की बात की जा रही है। अब रिलीज के बाद ये फिल्म बॉयकॉट की भेंट चढ़ेगी या फिर शाहरूख खान लोगों के दिलों में अपना जलवा बिखेर पाने में कामयाब रहेंगे, ये देखने वली बात होगी।

आजकल के समय में ब़ॉलीवुड
इंडस्ट्री में जिस तेजी से फिल्में रिलीज हो रही है, उसी तेजी से उन्हें
बॉयकॉट करने की बात भी होने लगती है। बीते काफी
समय से ऐसा देखने को मिल रहा है कि एक के बाद एक फिल्में बॉयकॉट गैंग के निशाने पर
गई है। चाहें वो आमिर खान की फिल्म
‘लाल सिंग चड्ढा’ हो, रणबीर–आलिया की ‘ब्रहमास्त्र’ य़ा फिर अगले साल
रिलीज होने वाली प्रभास की मच अवेटेड फिल्म
‘आदिपुरूष’। इन तमाम फिल्मों के बाद अब शाहरूख खान की फिल्म ‘पठान‘ पर भी बॉयकॉट का साया मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

Like Shah Rukh's Pathan Look? - Rediff.com movies

शाहरुख खान आज
अपना 57वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर किंग खान अपनी अपकमिंग फिल्म
‘पठान‘ का मच अवेटेड टीजर लॉन्च करके फैंस को बड़ा सरप्राइज
देने की कोशिश में है। जहां एक तरफ किंग खान के फैंस इस टीजर का बेस्रबी से इंतजार
कर रहे थे तो वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स इस टीजर के रिलीज होने के पहले ही फिल्म
को ही ब़ॉयकॉट करने की मांग करने लगे है।  

ट्विटर पर एक तरफ
तो शाहरुख खान की
‘पठान‘ को बायकॉट करने की मांग
तेज होती जा रही है, तो वहीं अब यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी कई
तरह के सवाल खड़े कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा
, ‘हमारा देश भले ही गुनहगारों को छोड़ दे, लेकिन हम नहीं छोड़ेंगे।
हम इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठाएंगे और दहाड़ेंगे। इसके लिए हम पठान का पूरी तरह से
बहिष्कार करते हैं।
‘ तो वहीं किसी ने लिखा,’ सुशांत के केस ने हमारी आंखे खोल दी है।‘

इसी के साथ किसी यूजर ने कमेंट
किया कि हम
‘पठान’ को ब़ॉयकॉट करने के लिए एकदम तैयार है। इसी के साथ किसी ने तो एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण की उनकी फिल्म
‘छपाक’ के प्रमोशन के दौरान जेएनयू पहुंचने की तस्वीर को शेयर
करते हुए लिखा कि इन्हें सबक सिखाने की जरूरत है और उसके लिए सब मिलकर इनकी फिल्म
‘पठान’ को बॉयकॉट करेंगे।  

Pathan Teaser: Shah Rukh Khan Announces Return To The Big Screen On January  25

बता दें कि शाहरूख खान की
फिल्म
‘पठान‘ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली
है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले है। इस फिल्म
में उनके अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका
पादुकोण भी नजर आने वाली है। साथ ही सलमान खान का भी कैमियो रोल देखने को मिलेगा। अब रिलीज के बाद
ये फिल्म बाकी फिल्मों की तरह बॉयकॉट की भेंट चढ़ेगी या फिर शाहरूख खान लोगों के दिलों में अपना जलवा बिखेर पाने में कामयाब रहेंगे, ये देखने वली बात होगी।
 

Desk Team