‘बिग बॉस 15’ का खिताब बेशक शमिता शेट्टी अपने नाम नहीं कर पाई हो। बावजूद इसके वह अपनी लव लाइफ को लेकर जब से ही खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, बिग बॉस के घर में रहकर राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच खास नजदीकियां देखने को मिली। खास बात ये रिश्ता शो तक ही कायम नहीं रहा बल्कि बाहर आने के बाद भी कपल अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाता है।

हाल ही अब टीवी टाउन के इस ट्रेडिंग कपल को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि शमिता और राकेश का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन, आपको बता दें इन खबरों के पीछे का सच कुछ और ही है। जिसके बारे में खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी बातों को सभी के सामने रखा है।

अभी भी साथ है शमिता और राकेश
जैसे ही शमिता शेट्टी और राकेश बापट के ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी तो इसके तुरंत बाद शमिता शेट्टी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शमिता शेट्टी ने फैंस को राहत देते हुए बताया कि उनका और राकेश का ब्रेकअप नहीं हुआ है। दोनों अभी भी रिलेशनशिप में हैं। इस दौरान शमिता और राकेश बापत दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा बयान जारी करते हुए लिखा- हम आप सभी से अपील करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर उड़ रही ऐसी किसी भी अटकलों पर भरोसा ना करें। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

खैर, शमिता शेट्टी और राकेश बापट के इस बयान के बाद यकीनन फैन्स को सुकून तो जरूर मिलेगा। वैसे अच्छा ही है इस कपल की जोड़ी अभी भी बनी हुई है। शमिता और राकेश को साथ में फैंस दोनों को अब साथ ही में देखना पसंद करते हैं। मालूम हो दोनों एक दूसरे के प्यार में बिग बॉस ओटीटी के दौरान पड़े हैं। शो में उनकी खट्टी मीठी नोकझोंक काफी पसंद की गई थी। शमिता और राकेश की जोड़ी शो खत्म होने के बाद भी बनी रही।

वहीं शमिता शेट्टी और राकेश बापट की ब्रेकअप की खबरों पर लगाम तो जरूर लग गई हो, लेकिन अब फैंस को इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब शमिता शेट्टी और राकेश बापट अपनी शादी का ऐलान करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



