बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह से रेडी हैं। शनाया जल्द ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली है। अपने डेब्यू से पहले ही शनाया सोशल मीडिया पर छाई रहती है, उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
शनाया अपने ग्लैमरस लुक को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय होती है वह सोशल मीडिया पर लाइमलाइट चुराना भली भांति जानती हैं। हालांकि इस बार शनाया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है और टोलर्स जमकर इंटरनेट पर स्टारकिड की क्लास लगा रहे है।
अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले शनाया ने लैक्मे फैशन वीक में अपना रैम्प वॉक डेब्यू किया। वह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शो-स्टॉपर बनीं। रैंप वॉक के लिए उनका ड्रेस बेहद चमकीला और शानदार था, लेकिन यहां उनका ड्रेस नहीं, बल्कि कुछ और ही चर्चा का विषय बन गया। शो के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, रैंप वॉक के वीडियो ऑनलाइन साझा किए जाने के बाद नेटिज़न्स ने उन्हें उनके ‘अजीब’ वॉक के लिए बेरहमी से ट्रोल किया।
जहां शनाया के दोस्त और फैमली उनकी इस डेब्यू वॉक की तारीफ कर रहे है वहीं कमेंट सेक्शन में एक ग्रुप ऐसा भी है जो उन्हें खरी कोटी सुना रहा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “ठीक है..वह निश्चित रूप से रैंप पर चलना नहीं जानती…” उनके गुरु पर तंज कसते हुए एक नेटिजन ने कमेंट में लिखा, “उन्हें सुष्मिता सेन से ट्रेनिंग लेने की जरूरत है… करण जौहर से नहीं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये बतख के जैसे क्यों चल रही है?”
मनीष मल्होत्रा ने शनाया कपूर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जेन नेक्स्ट शनाया कपूर। अपना गॉर्जियस फैशन रैम्प वॉक डेब्यू किया।‘ बता दें कि इस शो में शनाया के अलावा, जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की बेटी न्यासा समेत कई स्टार किड्स ने पार्ट लिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शनाया अब जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म बेधड़क से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में एक्टर लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में नजर आने वाले है। अब देखना होगा कि शनाया की शुरुआत बॉलीवुड में दर्शकों पंसद आती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App










