बॉलीवुड की शांति यानि दीपिका पादुकोण को किसी भी इंट्रोडक्शन की ज़रूरत नहीं। वह बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार कही जाती है। अपनी दमदार एक्टिंग और किलर लुक्स की बदौलत आज दीपिका बॉलीवुड का जाना माना नाम है। दीपिका ने ओम शांति ओम फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।

दीपिका ने बॉलीवुड में एक के बाद कई हिट फिल्मे दी और देखते ही देखते बॉलीवुड पर छा गयी। ओम शांति ओम में डेब्यू करने से लेकर , रामलीला , पद्मावत , और गहराइयाँ तक। दीपिका का फिल्मी सफर काफी सुहाना और शानदार रहा है। दीपिका न सिर्फ बॉलीवुड की रानी है बल्कि अपनी एक्टिंग की चमक से वह हॉलीवुड में भी काफी चमकी।

दीपिका ने अपना हॉलीवुड डेब्यू , हॉलीवुड के फेमस अभनेता विन डीजल के साथ 2017 में XXX : return of xander cage से किया था। फिल्म के बाद उन्हें हॉलीवुड में काफी नाम मिला। उसके बाद उन्होंने हॉलीवुड के प्रेस्टीजियस इवेंट्स में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी शिरकत की। कान्स में उनकी एंट्री और उनकी ड्रेस की काफी चर्चा भी हुई थी।

हाली ही में दीपिका का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिमसें वह बता रही है की कैसे 12 साल की उम्र में उन्होंने खुद से एक कविता लिखी थी। जी हाँ आपने सही सुना हमारी डिंपल गर्ल को कविता लिखने का काफी शौक है और वह लिखती भी है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कविता शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा “मेरी कविता लिखने की पहली और आखिरी कोशिश। में उस वक़्त 12 साल की थी और 7वी कक्षा की छात्रा थी। मुझे उस वक़्त सिर्फ दो शब्द दिए गए थे। I am…… और फिर वो इतिहास बन गया। “

आपको बता दे की दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रह चुके है तो वही दीपिका भी फिल्मो में आने से पहले नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी है।

फिल्मो में उनकी सफलता काफी असाधारण है। दशकों में कोई एक सितारा होता है जो अपनी काबिलियत और म्हणत से चमकता है। दीपिका भी उन्ही में से एक है। आखिरी बार उन्हें फिल्म गहराइयाँ में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



