भारतीय रेलवे : चार्ट बनने के बाद कैंसिल किए गए टिकट पर भी मिलेगा ‘Ticket Cancellation Refund’

Summary :

IRCTC ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) बिना यात्रा किए या आंशिक रूप से यात्रा किए गए टिकटों को कैंसिल करने पर रिफंड देता है।

अक्सर ट्रेन में सफर करने से पहले लोग टिकट बुक करते हैं, लेकिन कई बार ट्रेन चार्ट तैयार होने के बाद आपको किसी इमरजेंसी के चलते टिकट कैंसिल करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में भी आप रेलवे से रिफंड का दावा कर सकते हैं और रेलवे से आपको टिकट कैंसिलेशन रिफंड (Ticket Cancellation Refund) मिलेगा।
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) बिना यात्रा किए या आंशिक रूप से यात्रा किए गए टिकटों को कैंसिल करने पर रिफंड देता है।इसके लिए आपको रेलवे के नियमों के अनुसार टिकट डिपॉजिट रसीद (TDR) जमा करना होता है।


इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए फाइल करें ऑनलाइन TDR 

: IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर टीडीआर फाइल करने के लिए सबसे पहले आपको www.irctc.co.in पर विजिट करना होगा।।
: इसके बाद आप होम पेज पर जाकर My Account पर क्लिक करें, जिसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर My transaction पर क्लिक करें।
: यहां File TDR ऑप्शन मिलेगा। जहां आप किसी एक विकल्प का चयन कर फाइल TDR करना होगा।
: इसके बाद आपको उस व्यक्ति की जानकारी दिखेगी, जिसके नाम पर टिकट बुक है।
: एक बार जब आप अपना पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर और कैप्चा कोड भर लेते हैं, तो कैंसलेशन करने के नियमों के बॉक्स पर टिक करें। 
: इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
: अब आपको बुकिंग के समय फॉर्म में दिए गए नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
: OTP डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
: आप अपने PNR का विवरण देख पाएंगे।
: पीएनआर विवरण सत्यापित करने के बाद, रद्द टिकट विकल्प पर क्लिक करें।
: इसके तुरंत बाद, आप पृष्ठ पर टिकट कैंसलेशन रिफंड अमाउंट देख पाएंगे।
: बुकिंग फॉर्म पर दिए गए नंबर पर आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज भी मिलेगा जिसमें PNR और रिफंड की जानकारी होगी।

Desk Team