‘कांटा लगा’ गर्ल उर्फ शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। शेफाली जरीवाला अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आये दिन अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से फैंस को अपना अपना दीवाना बना लेती है। हाल ही में शेफाली ने पति संग अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का हॉट अवतार उनके फैंस को दीवाना बना रहा है।

साझा की नई तस्वीरें…
शेफाली ने रिसेंटली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपने पति चिराग त्यागी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में शेफाली पूल में पति संग मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। यही नहीं तस्वीर में शेफाली को पति पराग के कंधे पर भी चढ़कर पोज देते हुए देखा जा सकता हैं। वैसे इस कपल के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने लायक है। इस दौरान शेफाली मल्टी कलर की हॉट मोनोकोनी में बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस का हॉट अवतार देख फैंस कमेंट करे बिना रह नहीं पा रहे हैं।
इससे पहले शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो घर पर आइसोलेट कोविड पॉजिटिव पेशेंट्स को ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की एक्सरसाइज के बारे में बताती नजर आईं थीं। इस वीडियो में वो घर पर क्वारंटीन कोरोना वायरस संक्रमित लोगों को अपने ऑक्सीजन लेवल को मैंटेन करने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रही हैं।

लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूरी बनाये हुई शेफाली ने पिछले साल ‘बिग बॉस 13’ के माध्यम सुर्खियों में आई। दरअसल, शेफाली जरीवाला साल 2002 में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से खूब सुर्खियों में छाई रही थी। खास बात वो इस गाने से रातोंरात स्टार बन गई थीं और लोग अब उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते हैं। इसके बाद वह कुछ रियलिटी शोज में नजर आईं और फिर अचानक ही गायब हो गईं।


Download Android App
Download iOS App



