Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor: मांग में सिंदूर लगाए दिखीं Shehnaaz Gill! तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान, पूछा- ‘क्या गुपचुप रचा ली शादी?’

Summary :

Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor: मांग में गहरा लाल सिंदूर और बदन पर सोने सा दमकता रॉयल मस्तानी सूट… क्या पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज़ गिल ने चुपके से सात फेरे ले लिए हैं? जैसे ही सना ने सोशल मीडिया पर अपना यह नया लुक शेयर किया, पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया। भाई शहबाज़ के रहस्यमयी कमेंट से लेकर फैंस की ताबड़तोड़ बधाइयों तक—इस समय सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है, “आखिर शहनाज़ का यह ‘इश्कनामा’ किसके नाम हुआ है?” Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor: सिंदूर लगाए दिखीं Shehnaaz Gill! …

Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor: मांग में गहरा लाल सिंदूर और बदन पर सोने सा दमकता रॉयल मस्तानी सूट… क्या पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज़ गिल ने चुपके से सात फेरे ले लिए हैं? जैसे ही सना ने सोशल मीडिया पर अपना यह नया लुक शेयर किया, पूरे इंटरनेट पर तहलका मच गया। भाई शहबाज़ के रहस्यमयी कमेंट से लेकर फैंस की ताबड़तोड़ बधाइयों तक—इस समय सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है, “आखिर शहनाज़ का यह ‘इश्कनामा’ किसके नाम हुआ है?”

Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor: सिंदूर लगाए दिखीं Shehnaaz Gill! 

Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor
Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor( Source: Social Media)

पंजाब की कैटरीना कैफ और लाखों दिलों की धड़कन शहनाज़ गिल एक बार फिर ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन गई हैं। सना सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करती हैं, वो पल भर में वायरल हो जाता है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं और हर तरफ बस एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या शहनाज़ ने गुपचुप शादी रचा ली है?

दरअसल, शहनाज़ ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें उनका लुक देखते ही बनता है। गोल्डन कलर के रॉयल मस्तानी सूट में सजी शहनाज़ किसी अप्सरा जैसी खूबसूरत लग रही हैं। इस पारंपरिक और बेहद रॉयल अवतार को पोस्ट करते हुए सना ने कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा—’Divine’ (दिव्य)। एक्ट्रेस के इस लुक पर उनके भाई शहबाज़ ने भी दिल वाली इमोजी बनाकर अपनी बहन पर खूब प्यार लुटाया है, जिसके बाद से फैंस की ‘अनएक्सपेक्टेड’ बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

सिन्दूर पर अटका फैंस का ध्यान

Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor( Source: Social Media)
Shehnaaz Gill Latest Viral Photos With Sindoor( Source: Social Media)

तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं, इसमें तो कोई दोराय नहीं है… लेकिन जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह है शहनाज़ की मांग में सजा सुर्ख लाल सिंदूर! रॉयल मस्तानी सूट के साथ मांग में सिंदूर लगाए सना को देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं और इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

फैंस के लिए शहनाज़ का यह रूप पूरी तरह से ‘अनएक्स्पेक्टेड’ (अचानक) था, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में उन्हें शादी की बधाइयां और दुआएं मिलने लगी हैं। हर कोई बस यही सवाल दोहरा रहा है, “क्या आपने सच में गुपचुप शादी कर ली है?” वहीं, कुछ समझदार फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का कनेक्शन जोड़ते हुए चुटकी ले रहे हैं और पूछ रहे हैं, “क्या बात है, ‘इश्कनामा’ में शादी का सीन शूट कर लिया क्या?”

Also Read: Samantha Confirms Pregnancy: ‘मां इंति बंगारम’ की सक्सेस के बीच Samantha की बड़ी खुशखबरी, प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर लिया मैटरनिटी ब्रेक!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।