Shehnaaz Gill के पिता को मिली जानलेवा धमकी, बीते साल हुए हमले में बाल बाल बचे थे संतोक सिंह सुख

Summary :

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, शहनाज के पिता को एक विदेशी नंबर से फोन आया जिसमें कुछ लोगों ने उन्हें दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी है।

‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज
गिल किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बनी ही रहती है। शो के दौरान उनकी
क्यूटनेस और चुलबुलेपन को लोग काफी पसंद करते थे। साथ ही शो के होस्ट सलमान खान भी
शहनाज गिल की मायूमियत पर फिदा रहते थे। इन दिनों शहनाज का नाम एक बार फिर से
चर्चा में है, लेकिन इस बार शहनाज के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसकी
वजह से फिलहाल तो शहनाज मुश्किलों में नजर आ रही है।

Shehnaaz Gill's father gets her name tattooed on his arm to show support  after Sidharth Shukla's

मीडिया रिपोर्ट्स
की मानें तो, शहनाज के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, शहनाज
के पिता को एक विदेशी नंबर से फोन आया जिसमें कुछ लोगों ने उन्हें दिवाली से पहले जान
से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, पहले तो शहनाज के पिता को उन लोगों ने
गालियां दी और इसके बाद धमकी दी कि दिवाली से पहले उन्हें घर में घुस कर मार
देंगे।

Shehnaaz Gill's Father Vows To Never Speak To Her Again, Times She Made  News For All Wrong Reasons-Shehnaaz Gill's Father Vows To Never Speak To  Her Again, Times She Made News For

जान से मारने की
धमकी मिलने के बाद संतोक सिंह ने अब पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी
है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब शहनाज गिल के पिता को जान से मारने
की धमकी मिली हो। इससे पहले भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। दरअसल, शहनाज के पिता ने साल 2021
में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद ही शहनाज के
पिता पर हमला हुआ था।

 अमृतसर में 25
दिसंबर के दिन शहनाज के पिता पर दो अनजान बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया था। उन
बाइक सवारों ने शहनाज के पिता पर गोलियां बरसाई थी। उस हादसे में तो संतोक सिंह
बाल बाल बच गए थे, लेकिन अब एक बार फिर से इस तरह से शहनाज के पिता को जान से
मारने की धमकी मिल रही है, जिसकी वजह से शहनाज के साथ साथ उनके पूरे परिवार की चिंता
भी बढ़ गई है।
 

Chordh ke aao mujhe', Shehnaaz Gill cutely requests Salman Khan after  attending Eid party

 शहनाज गिल के
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज जल्द ही सलमान खान की फिल्म 
‘किसी का भाई किसी की जान’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म
में शहनाज को बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ देखने के लिए उनके फैंस काफी ज्यादा
एक्साइटेड है।

Desk Team