बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अपनी बोल्डनेस की वजह से फैन्स के बीच बेहद मशहूर हैं। अपनी पर्सनल लाइफ में इन दिनों शर्लिन बहुत बिजी हैं। बता दें कि फाइनेंशियली अपने आपको शर्लिन ने अपनी मेहनत से मजबूत बना लिया है।

हाल ही में शर्लिन ने नया घर खरीदा है लेकिन क्या आप जानते हैं जिनका यह नया आलीशान घर उस जगह पर है जहां पर लोग रहने के लिए ख्वाब देखते हैं। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में शर्लिन चोपड़ा ने नया घर खरीदा है।

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शर्लिन ने अपने नए घर की बात की पुष्टि की है। शर्लिन ने अपने नए घर के बारे में बात करते हुए बताया, मेरे एक दोस्त दुबई में रहे हैं और उन्होंने ही मुझे सलाह दी कि मैं दुबई की रियल इस्टेट में पैसे इंवेस्ट करूं। हमेशा से मेरा सपना रहा है कि जिन शहरों में मैं जाती रहती हूं वहां पर मेरा खुद का अपना घर हो। दुबई मेरी पसंदीदा शहरों में से एक है।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज शर्लिन ने पोस्ट की हैं और उनमें वह बेहद ही हॉट लग रही हैं। बुर्ज खलीफा की ही ये शर्लिन की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि शर्लिन के नए फ्लैट की ही ये तस्वीरें हैं। शर्लिन की यह तस्वीरें बहुत ही बोल्ड हैं जिसकी वजह से हमने यह तस्वीरें पोस्ट नहीं की हैं।

वैसे तो शर्लिन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह सारी तस्वीरें हैं। शर्लिन ने अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, फीलिंग सो ग्राउंडेड। एक वेब पोर्टल की खबर के अनुसार, बुर्ज खलीफा में जो शर्लिन ने अपाटमेंट खरीदा है उसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए है। शर्लिन का यह अपार्टमेंट 2BHK है। हालांकि अपने घर की कीमत को लेकर शर्लिन की तरफ से अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।



Download Android App
Download iOS App



