कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में कोहराम मचा दिया है। आम इंसान हो या सेलिब्रिटीज, कोरोना से कोई नहीं बच पाया है। बॉलीवुड के कई सितारे अब तक इससे संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है, इस बात की जानकारी शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दी थी,लेकिन अब शिल्पा की फैमिली के लोगों को कुछ दिन क्वारंटाइन में रहने के बाद अब उनके घर का माहौल कुछ-कुछ ठीक होते नजर आ रहा है।

ऐसे में हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया आकउंट पर एक बेहद रोमंटिक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री अपने पति राज कुंद्रा संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने फोटो शेयर कर लिखा है, ‘कोरोना प्यार हैl आप लोगों की शुभकामनाओं, चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।
दरअसल शिल्पा ने जो तस्वीर साझा की है जिसमें एक्ट्रेस को डबल मास्क पहने देखा जा सकता है इस बीच वह अपने पति राज कुंद्रा पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, ग्लास के उस पार बिना मास्क पहने खड़े हुए राज कुंद्रा भी बड़े प्यार से शिल्पा को निहार रहे।

गौरतलब है इसी महीने की 7 मई को शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनका पूरा परिवार इनमें राज कुंद्रा और बच्चे समीक्षा और विवान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि शिल्पा का टेस्ट नेगेटिव आया है।

मालूम हो शिल्पा शेट्टी के परिवार से पहले बॉलीवुड गलियारों में भी कई सितारें कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। हालांकि अब उन सभी स्टार्स ने कोरोना को मात दे दी है। ऐसे में शिल्पा के फैन्स यह प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका पूरा परिवार भी जल्द से जल्द ठीक हो जाए।


Download Android App
Download iOS App



