शिल्पा शेट्टी की मां पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, लोन रीपेमेंट से जुड़ा हैं मामला

Summary :

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां के खिलाफ मंगलवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज ने जमानती वारंट जारी किया है।

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां के खिलाफ मंगलवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज ने जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, ये पूरा मामला 21 लाख रुपए लोन नहीं चुकाने के लिए किया गया है। वहीं इससे पहले भी जज आरआर खान ने शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी व मां सुनंदा के खिलाफ खिलाफ चीटिंग मामले में समन जारी किया था।
फिलहाल कोर्ट से कोई राहत नहीं 
मालूम हो एक्ट्रेस की फॅमिली ने इसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी गई थी। वहीं सोमवार को सेशन कोर्ट के जज ए जेड खान ने मजिस्ट्रेट के ऑर्डर पर स्टे लगा दिया था। उन्होंने इसमें शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी को राहत दे दी। लेकिन उनकी मां  सुनंदा शेट्टी को कोई राहत नहीं दी गई। 
बता दें, सुरेंद्र शेट्टी और उनकी पत्नी सुनंदा शेट्टी इस फर्म में साथी हैं। जज का कहना है ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिया गया था, जो यह बताएं कि शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी भी इस कंपनी में शामिल है। ऐसे में मंगलवार को  मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्ट्रेस कि मां को कोर्ट में गैरहाजिर रहने देने की राहत से माना कर दिया। यही नहीं अब उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया गया है और यह मामला परहद आमरा ने दर्ज कराया है। दरअसल, सुरेंद्र शेट्टी ने उनसे साल 2015 में यह पैसे लिए थे और वह जनवरी 2017 में वापस लौट आने वाले थे। मगर उन्होंने इसे कभी नहीं दिए।
शिल्पा शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया है। शिल्पा की फिल्मों को दर्शकों का बहुत प्यार भी मिला है। इन दिनों एक्ट्रेस एक टीवी रियलिटी शो को जज कर रही है। इसके अलावा शिल्पा  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। 

Desk Team