Shilpa Shetty Restaurant News: 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बाद शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट हुआ बंद

Summary :

Shilpa Shetty Restaurant News: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty  और उनके पति राज कुंद्रा के लिए हाल के दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। उन पर 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। इसी बीच शिल्पा ने एक और बड़ी खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि मुंबई के बांद्रा में उनका मशहूर रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ अब बंद हो रहा है। Bastian Bandra Restaurant Shilpa Shetty Bandra Restaurant: आपको बता दें कि Shilpa Shetty  ने Bastian रेस्टोरेंट साल 2016 में शुरू किया था, अगले साल इसे पूरे दस साल यानि एक दशक पूरा हो जाता। Bastian…

Shilpa Shetty Restaurant News: बॉलीवुड एक्ट्रेस Shilpa Shetty  और उनके पति राज कुंद्रा के लिए हाल के दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं। उन पर 60 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है। इसी बीच शिल्पा ने एक और बड़ी खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने बताया कि मुंबई के बांद्रा में उनका मशहूर रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ अब बंद हो रहा है।

Shilpa Shetty Restaurant News
Shilpa Shetty Restaurant News

Bastian Bandra Restaurant

Shilpa Shetty Bandra Restaurant: आपको बता दें कि Shilpa Shetty  ने Bastian रेस्टोरेंट साल 2016 में शुरू किया था, अगले साल इसे पूरे दस साल यानि एक दशक पूरा हो जाता। Bastian सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं था, बल्कि मुंबई की नाइटलाइफ का अहम हिस्सा बन गया था, खासकर सी-फूड के लिए यह जगह बहुत फेमस थी। यहां अक्सर फिल्मी सितारे और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियां नजर आती थीं। धीरे-धीरे यह जगह मुंबई का हॉटस्पॉट बन गई पर इसको लेकर अब जो खबर सामने आ रही है वो Bastian के विज़िटर्स के लिए काफी निराशजनक है।

Shilpa Shetty Restaurant News
Shilpa Shetty Restaurant News

Shilpa Shetty का सोशल मीडिया पोस्ट पर किया ऐलान

Shilpa Shetty ने इंस्टाग्राम पर लिखा – “गुरुवार एक युग का अंत होगा। ‘बास्टियन’ ने मुझे और इस शहर को अनगिनत यादें दी हैं।” उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट बंद होने से पहले एक स्पेशल नाइट रखी जाएगी, जिसमें पुराने दोस्त मिलकर उन पलों को याद करेंगे।

Shilpa Shetty Restaurant News
Shilpa Shetty Restaurant News

नई शुरुआत को लेकर Shilpa Shetty का हिंट

Shilpa Shetty ने साफ कहा कि यह ब्रांड पूरी तरह खत्म नहीं होगा। अब यह नया रूप लेकर वापस आएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही ‘बास्टियन एट द टॉप’ नाम से इसका अगला चैप्टर शुरू होगा, जो लोगों को बिल्कुल नया अनुभव देगा जिसके बाद फैंस को राहत मिली है

60 करोड़ की ठगी के मामले में कितनी सच्चाई

दरअसल, शिल्पा और राज पर एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2015 से 2023 के बीच 60.4 करोड़ रुपये निवेश और लोन के रूप में दिए थे। आरोप है कि इस इन पैसों का इस्तेमाल बिज़नेस में करने की बजाय पर्सनल खर्चों में किया गया। यह मामला ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी से जुड़ा है, जो अब बंद हो चुकी है।

Shilpa Shetty और Raj Kundra का जवाब

शिल्पा और राज ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि यह केस आपराधिक नहीं बल्कि सिविल मामला है। उनका कहना है कि इस पर 2024 में NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) मुंबई में सुनवाई हो चुकी है। वकील ने दावा किया कि सभी कागज़ात और कैश फ्लो एजेंसियों को पहले ही दिए जा चुके हैं।

उन्होंने इसे बेसलेस आरोप बताया और कहा कि शिल्पा और राज की छवि खराब करने के लिए यह सब किया गया है।

फिलहाल यह मामला जांच में है। लेकिन विवादों के बीच भी शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वे हार मानने वाली नहीं हैं। रेस्टोरेंट बंद होने के बावजूद उन्होंने नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है।

मुश्किल समय में भी शिल्पा शेट्टी की यही कोशिश है कि हर एंडिंग को एक नई शुरुआत बनाया जाए। शायद इसी वजह से लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं, बल्कि फाइटर और बिजनेसवुमन भी मानते हैं।

Also Read: Mrunal Thakur Controversy: Mrunal Thakur ने अब इस एक्ट्रेस पर कसा तंज? कहा- ” वो अब काम नहीं कर रही”

Arpita Singh