बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपना पहला लाइव गेम शो छोटे पर्दे पर ला रही है। शिल्पा शेट्टी जितनी अच्छी एक्टर्स हैं वह उतनी ही अच्छी उद्यमी भी हैं। बता दें कि शिल्पा ने बुधवार को अपने ट्विटर पर अपने शो का पहला पोस्टर शेयर किया है। शिल्पा ने कैप्शन लिखा, ”कार की तमन्ना बेकार नहीं जाएगी! अब कम से कम पैसे में आंटी आपको हर हफ्ते…..एक कार दिलाएगी।”
My 1st TV production thanku @rajcheerfull @ColorsTV @apshaha @chasebid.Indias 1st LIVE game show.Audiences are in for a treat (sorry) CAR? ? pic.twitter.com/Rg1wUtvkqt
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) 6 September 2017
शो के पोस्टर का शीर्षक है, ‘आंटी बोली लगाओ बोली: सबसे कम सबसे अनोखी’। आपको बता दें कि इस पोस्टर में एक कार है औैर उस कार के साथ शिल्पा और कॉमेडियन अर्चना पूरन सिंह पोज करते हुए नजर आ रहे हैं।
शिल्पा का यह शो 24 सिंतबर को कलर्स चैनल पर आएगा। शिल्पा ने फोटो कैप्शन में लिखा, ”यह मेरा पहला टीवी प्रोडक्शन है। धन्यवाद राज नायक, कलर्स टीवी, अर्चना पूरन सिंह। यह भारत का पहला लाइव गेम शो है, जिसमें दर्शकों के पास एक कार जीतने का मौका है।”
आपको बता दें कि शिल्पा ने इससे पहले कई प्रकार के रियलिटी शो को जज किया है। साल 2007 में अंतर्रा ष्ट्रीय टीवी शो ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ को जीतने के बाद वह लगातार मनोरंजन व्यवसाय में काफी सक्रिय हो गईं हैं।


Download Android App
Download iOS App






