बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस कही जाने वाली नीना हप्ता इस उम्र में भी अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज पंचायत की शूटिंग में व्यस्त दिखाई दे रही हैं। जहां शूटिंग के दौरान नीना गुप्ता का हाल कुछ ऐसा हो गया है की अब नीना को खुद ऐसा लगने लगा है की इसके बाद कोई उन्हें पहचान नहीं पाएगा।

दरअसल हुआ कुछ कुछ यूं की नीना गुप्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमे एक्ट्रेस अपने पर सेट दिख रही हैं। वही इस दौरान नीना ने पिंक साड़ी पहनी हुई हैं। वीडियो में नीना कहती हैं, 40 डिग्री है, बहुत गर्म है। छाता ऊपर से निकल जाता है, लगता है सब जल गया। मैं बॉम्बे आउंगी तो कोई पहचानेगा नहीं। पर कोई बात नहीं एक्टिंग तो करनी ही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए नीना ने कैप्शन में लिखा, ‘एक एक्टर की धूप कथा’।
नीना के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘मैम हम सब आपको बहुत पसंद करते हैं..इतना करलो हमारे लिए। पंचायत 3 का इंतजार है सबको’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह पंचायत की शूटिंग, इंतजार नहीं कर सकता’। तो वही तीसरे ने लिखा, ‘लव यू नीनाजी’।

बता दे की पंचायत सीरीज का पहला और दूसरा पार्ट रिलीज हो चूका हैं। जहां दोनों ही सीजन को दर्शकों का बेसुमार प्यार मिला था। इस वेब सीरीज को चन्दन कुमार ने लिखा है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, रघुबीर यादव हैं।

बता दे की इस सीरीज में नीना गुप्ता प्रधान की बीबी का रोल निभा रही हैं। वही अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। आखिर कब ये सीरीज ओटीटी पर एक बार फिर अपना धामल दिखाने आती हैं।


Download Android App
Download iOS App



