साउथ फिल्मों से
लेकर बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना हर वक्त सुर्खियों में
बनी रहती हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का भी कोई जवाब नहीं है। हर कोई रश्मिका की
एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। भले ही अभी रश्मिका की कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज
नहीं हुई है लेकिन वह उससे पहले ही लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं।
इसी बीच अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी
आउटफिट से परेशान दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, पुष्पा द
राइज फेम रश्मिका मंदाना हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंची थी। रश्मिका यहां रेड
कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थी जिसमें वह हमेशा की तरह काफी हॉट लग रही थी। लेकिन इसी
हॉटनेस के चक्कर में एक्ट्रेस ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बाल-बाल बची। अपनी इस
शॉर्ट ड्रेस में रश्मिका खुद काफी अनकंफर्टेबल
दिखाई दे रही थी।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह एक बैंच पर
पैपराजी के बीच बैठी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो अपनी छोटी सी ड्रेस कपड़े के
हिस्से से ढकती हैं, ताकि उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार ना होना पड़े।
यह वीडियो इंटरनेट पर बहुत देखा जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब रश्मिका ऊप्स
मोमेंट का शिकार हुई हो या होने से बची हो। इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस के ऊप्स
मोमेंट कैमरें में कैप्चर किए जा चुके है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना जल्द ही अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
मिशन मजनू में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड
रोल में दिखेंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ बिग
स्क्रीन पर दिखेंगी। वहीं रश्मिका बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम
करती दिखने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App





