टीवी जगत की सबसे पसंदीदा बहु में से एक हैं श्रद्धा आर्या। टीवी एक्ट्रेस अपनी रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में शादी के बाद से ही पति राहुल नागल के साथ फैंस को मैरिज गोल्स दे रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर हसबैंड संग रोमांटिक फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। लेकिन, हाल ही में अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति राहुल नागल से नाराज लग रही हैं।

श्रद्धा आर्या ने शेयर किया नया वीडियो
मंगलवार को श्रद्धा आर्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में श्रद्धा काफी उदास लग रही हैं और उनके पीछे उनके पति राहुल बैठे हुए हैं, जिनका पूरा फोकस अपने फोन पर है।

वहीं श्रद्धा ने इस वीडियो में कैप्शन के जरिए बताया है कि, उनका और उनके पति का झगड़ा हो गया है। एक्ट्रेस लिखती हैं- मैंने और मेरे पति ने फैसला किया था कि, हम कभी भी गुस्से में बिस्तर पर नहीं जाएंगे। हम 3 दिनों से जग रहे हैं।
बताते चले, ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या पिछले साल 16 नवंबर 2021 को नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के बाद ये कपल अपने-अपने काम के चलते अलग रहने लगे थे, लेकिन लगता है कि, अब दोनों एक साथ हो गए हैं। हालांकि, दिक्कत ये है कि, उनके बीच किसी बात को लेकर नाराजगी है, जिसके बारे में अभिनेत्री ने यह वीडियो पोस्ट करके बताया है।


Download Android App
Download iOS App



