Sara और Sara को छोड़ अब किस हसीना पर क्लीन बोल्ड हुए Shubman Gill? क्रिकेटर ने बताया क्रश का नाम

Summary :

भारतीय क्रिकेट टीम के यंग टैलेंट शुभमन गिल अक्सर क्रिकेट के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहते हैं। सारा अली खान और सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की खबरों के बीच, शुभमन की जिंदगी में तीसरी हसीना की भी एंट्री हो गई है।

इंडियन क्रिकेट टीम के यंग टैलेंट शुभमन गिल अपनी बल्लेबाजी के लिए तो सुर्खियों में बने ही रहते हैं मगर शुभमन की लव-लाइफ भी अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। शुभमन की फीमेल फैन फॉलोइंग का भी कोई हिसाब नहीं है, लड़कियों के बीच क्रिकेटर काफी पॉपुलर हैं। इसी बीच शुभमन की डेटिंग लाइफ से जुड़ी खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं।
कभी सारा तेंदुलकर तो कभी सारा अली खान इन दोनों ने साथ शुभमन का नाम लंबे वक्त से जोड़ा जा रहा है। मगर अभी तक ये बात क्लियर नहीं हुई है कि आखिरकार शुभमन इन दोनों सारा में से रियल में डेट कर रहे हैं। इन सब के बीच हालिया में एक इंटरव्यू के दौरान शुमभन गिल की लव लाइफ से जुड़ा एक और खुलासा हो गया। 
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब क्रिकेटर शुभमन गिल से उनके क्रश का नाम पूछा गया। इस सवाल को सुन पहले तो क्रिकेटर हंसने और ब्लश करने लगे। मगर सबसे दिलचस्प बात ये है कि सारा तेंदुलकर और सारा अली खान नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की किसी और ही हीरोइन की क्यूटनेस पर शुभमन अपने दिल हार बैठे है।
दरअसल, इंटरव्यू में क्रश का नाम पूछने पर पहले तो क्रिकेटर ने सवाल को टालने की कोशिश की लेकिन बार-बार पूछे जाने पर शुभमन ने आखिरकार शुभमन ने ब्लश करते हुए पुष्पा द राइज एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम लिया। क्रिकेटर ने इस तरह साफ कर दिया कि उन्हें साउथ की ब्यूटी क्वीन रश्मिका मंदाना पर क्रश है।
बता दें कि साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। साल 2021 में अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा द राइज में रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के रोल में लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के बाद से रश्मिका पैन इंडिया स्टार बन गई हैं। हाल ही में वो फिल्म मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आईं। जल्द ही रश्मिका बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में रोमांस करती दिखने वाली हैं।

Desk Team