श्वेता तिवारी के बिगड़े बोल, एक्ट्रेस के अंडरगार्मेंट को भगवान से जोड़ने पर मचा बवाल

Summary :

हमेशा अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली मशहूर टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी को भगवान को लेकर विवादित बयान देना काफी महंगा पड़ गया है।

हमेशा अपने स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहने वाली मशहूर टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी को भगवान को लेकर विवादित बयान देना काफी महंगा पड़ गया है। जी हां, दरअसल इन दिनों श्वेता तिवारी भोपाल में है और वह वह फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के लिए स्टारकास्ट और प्रोडक्शन टीम के साथ भोपाल पहुंची थीं। ऐसे में इस सीरीज  प्रमोशन के दौरान श्वेता ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसे सुनने के बाद बवाल मच गया है।
श्वेता ने दिया ऐसा बयान…
श्वेता तिवारी ने  प्रमोशन के दौरान मंच पर एक डिस्कशन कार्यक्रम में तफरी करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। इस दौरान श्वेता तिवारी ने कहा- ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे है। वहीं अब श्वेता की इस बात पर जमकर  बवाल मचना शुरू हो गया है। श्वेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गृहमंत्री ने मामले की मांगी रिपोर्ट
दरअसल, मनीष हरिशंकर की निर्देशित इस सीरीज के सभी सितारें साथ में मिलकर भोपाल में प्रमोशन के पहुंचे थे, जहां श्वेता तिवारी को मजाक-मजाक में विवादित बयान देना महंगा पड़ गया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि इस तरह का बयान देकर श्वेता ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वैसे अब जहां तक है भोपाल में दिए विवादित बयान के बाद श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
वहीं मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक्ट्रेस के विवादित बयान का संज्ञान लिया है।  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘श्वेता तिवारी का बयान मैंने सुना है, देखा है। बयान की मैं निंदा करता हूं। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए है कि जांच कर एक रिपोर्ट मुझे जल्द सौंपी जाए. उसके बाद कार्यवाई की जाएगी।
वहीं टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की नई वेब सीरीज ‘शो स्टॉपर्स’ की बात करें तो इसकी शूटिंग भोपाल में होनी है। मनीष हरिशंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोहित राय, कंवलजीत, सौरभ राज जैन और श्वेता तिवारी नजर आने वाले हैं।

Desk Team