टीवी की मशहूर आदाकारा में सीरियल कसौटी जिन्दगी की में अपना जबरदस्त अभिनय देने वाली और बिग बॉस की विजेता रही श्वेता तिवारी तो आप सभी को अच्छे से याद होंगी। आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर श्वेता तिवारी जितनी खूबसूरत हैं उससे कई ज्यादा खूबसरत उनकी बेटी पलक है।
यह वक्त स्टार किड्स का है इसके चलते कई स्टार किड्स अब अपने स्टार पेरेंट्स से भी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। इसी लिस्ट में श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी पलक का नाम भी शुमार हो गया है।
चर्चा में तो सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी हैं कहा जा रहा है कि सैफ की बेटी बॉलीवुड में डेब्यूट करने जा रही हैं। वहीं ऐसे ही कुछ किड स्टार में श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी आती है। जहां पर बेसब्री से उनके फैंस उनके स्क्रीन पर आने का इंतजार कर रहे हैं। श्वेता की बेटी पलक को फोटो ख्ंिाचवाने का बहुत शौक है।
पलक सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं वह रोजना नई-नई तस्वीरेंं अक्सर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। इसके चलते अब उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती जा रही है। वह कभी फोटोज में पोज देती नजर आती है तो कभी वीडियों में अपने छोटे भाई को संभालती दिखाई देती हैं।
जी हां यह बात सच है कि जब श्वेता घर से बाहर होती हैं तो पलक अपने छोटे भार्ई रेयांश को ठीक मम्मी की तरह ट्रीट करती हैं।
वह अपने छोटे भाई का बहुत ख्याल रखती हैं। राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली को तकरीबन 3 साल तक डेट किया। और फिर 2013 में दोनों ने शादी कर ली।
इसके बाद श्वेता और अभिनव को एक प्यारा सा बेटा रेयांश हुआ है। श्वेता ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है श्वेता ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। आपको बता दें कि श्वेता ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत ही भोजपुरी फिल्मों से की थी।
श्वेता कि भोजपुरी फिल्मों में छवि एक बोल्ड एक्टे्रस की रही है। आपको बता दें कि कई बार पलक को श्वेता के साथ काफी स्टाइलिश लुक में देखा गया है। अब देखना यह होगा कि पलक फिल्मों में या टीवी इंडस्ट्री में कब अपना जलवा बिखेरने आती है।
देश की हर छोटी–बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App







