साथ काम करने को तैयार सिद्धार्थ और रश्मि, शहनाज के साथ इस शो में आएंगे नजर

Summary :

बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी एंटरटेन करेंगे सिद्धार्थ- रश्मि , शहनाज के साथ इस शो में आएंगे नजर

बिग बॉस  13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और टीवी अभिनत्री रश्मि देसाई कुछ सालों पहले कलर्स चैनल के एक सुपरहिट शो दिल से दिल तक में नजर आए थे. दोनों के बीच में मदभेद की खबरें आने लगी और इसके बाद सिद्धार्थ को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके बाद दोनों पिछले साल बिग बॉस 13 में साथ नजर आए थे,  बिग बॉस के घर में हुए सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के झगड़ों को भला कोई कैसे भूल सकता है। इन दोनों की लड़ाई ने तो ‘बिग बॉस 13’ की टीआरपी को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। वहीं दूसरी तरफ शहनाज गिल के रोमांस ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया था। जिस तरह से शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के आगे पीछे घूमती थी इस अदा को देखने के लिए फैंस ‘बिग बॉस 13’ के एपिसोड देखते थे। 
‘बिग बॉस 13’ के बाद से ये तीनों कलाकार एक छत के नीचे दोबारा देखने को नहीं मिले हैं। ऐसे में फैंस सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल को साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हमारे हाथ सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल से जुड़ी एक ऐसी खबर हाथ लगी है जिसको जानकर फैंस खुशी के मारे झूम उठेंगे।
ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल तीनों एक ही शो में नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल जल्द ही कलर्स टीवी के शो शानदार रविवार में नजर आने वाले हैं।
कॉमेडी शो शानदार रविवार को भारती सिंह और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं। सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल तीनों ही भारती सिंह के इस शो में मेहमान बनकर जाएंगे। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ‘बिग बॉस 13’ की सभी यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएगीं। 
 दावा किया है कि ‘बिग बॉस 14’ के घर से निकलकर सिद्धार्थ शुक्ला इस एपिसोड की शूटिंग करने वाले हैं। इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रश्मि देसाई और शहनाज गिल भी नजर आएंगी। यहां पर ये देखना मजेदार होगा कि शानदार रविवार के एपिसोड में दो दुश्मन कैसे एक मंच पर कॉमेडी करेंगे।

Desk Team