Siddharth ने Aditi Rao Hydari संग किया क्यूट डांस, वीडियो देख यूजर्स करने लगे शादी का इंतज़ार

Summary :

रूमर्स के बीच ये लव बर्ड्स एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए। इतना ही नहीं इस बार तो इन्हें साथ में डांस करते हुए भी देखा गया। अब इनका एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस के साथ- साथ टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

इन दिनों बॉलीवुड में प्यार के फूल खिले हुए हैं। हर तरफ गुलाबी रंग बिखरा हुआ है। प्यार के पंछी अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को देखकर तो कम से कम यही फील आता है। इस रूमर्ड कपल की क्यूटनेस पर अब सभी फ़िदा हो चुके हैं। कई दिनों से इनके लिंकअप की खबरें बॉलीवुड गलियारों में आग की तरह फैलती हुई नज़र आ रही हैं। वहीं, इन रूमर्स के बीच ये लव बर्ड्स एक बार फिर साथ में स्पॉट हुए। 
इतना ही नहीं इस बार तो इन्हें साथ में डांस करते हुए भी देखा गया। अब इनका एक डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसपर फैंस के साथ- साथ टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से अदिति राव हैदरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अदिति का नाम एक्टर सिद्धार्थ के साथ जोड़ा जा रहा है और अब उनके एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। 
दरअसल, अब अदिति और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें ये रूमर्ड कपल डांस करता नजर आ रहा है। इन दोनों को साउथ की फिल्म के गाने ‘Tum Tum’ पर डांस करते देखा जा सकता है। डांस के दौरान इस कपल की केमिस्ट्री, इनका बॉन्ड और इनके बीच का कम्फर्ट साफ़ नज़र आ रहा है। दोनों बेहद खूबसूरती के साथ अपने डांस स्टेप मैच कर रहे हैं। 

ऐसे में अब लोगों को फिर एक बार दोनों को लेकर चर्चा करने की वजह मिल गई है। आपको बता दें, इस वीडियो में अदिति और सिद्धार्थ के चेहरे पर खुशी और सादगी नज़र आ रही है जिसकी फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे। वहीं, कमेंट सेक्शन में सभी इनपर प्यार लुटाते भी नज़र आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘ओके बधाई हो, आपके कल्याणम की तस्वीरें ड्राप करने का इंतज़ार नहीं हो रहा।’  

तो एक यूज़र ने लिखा, ‘बिग न्यूज़ का इंतज़ार कर रहा हूँ, प्लीज जल्द ही अनाउंस कर दीजिए!’ इस पोस्ट को देखने के बाद अब सभी कपल से शादी का ऐलान की उम्मीदे कर रहे हैं। देखते है अब कब फैंस का ये सपना पूरा होता है। 

Desk Team