‘Rowdy Rathore 2’ से कटा Sidharth Malhotra का पत्ता, Kiara Advani संग रोमांस करेंगे Akshay Kumar!

Summary :

हाल में ही खबरें आई थीं कि राउडी राठौर 2 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री हो सकती है। मगर अब सामने आया है कि मेकर्स अक्षय कुमार को रिप्लेस करने की नहीं सोच रहे हैं। इसके अलावा खबर है कि इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय और कियारा आडवाणी की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलने वाली है।

अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में उनकी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल से एक्टर को रिप्लेस करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ के सीक्वल के बाद अब खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘राउडी राठौर’ के सीक्वल की चर्चा जोरों पर है। अब ‘राउडी राठौर 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
‘राउडी राठौर’ में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में नजर आए थे। मगर पिछले दिनों खबर थी कि इस फिल्म के सीक्वल ‘राउडी राठौर 2’ से मेकर्स दोनों ही लीड एक्टर्स को रिप्लेस कर उनकी जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी खबरें अफवाहा बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि डायरेक्टर अनीस बज्मी ने अब तक प्रड्यूसर संजय लीला भंसाली से सिर्फ फिल्म के डायरेक्शन की बात की है। खबर में सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया है कि डायरेक्टर और प्रड्यूसर में अब तक अक्षय कुमार को रिप्लेस करने के बारे में कोई बात नहीं हुई है। हालांकि सोनाक्षी की जगह कियारा के नाम पर जरुर विचार किया जा रहा है।
फिल्म में लीड रोल के लिए कियारा के नाम पर सोच-विचार किया जा रहा है इसलिए लोग चाहते हैं कि अक्षय की जगह ‘राउडी राठौर 2’ में एक्ट्रेस पति सिद्धार्थ की एंट्री हो जाए। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। मगर कहा जा रहा है कि अनीस बज्मी फिल्म में अक्षय और कियारा की जोड़ी को कास्ट करना चाहते हैं।
बता दें कि फिल्म लक्ष्मी में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक-साथ नजर आ चुकी है। इसके अलावा दोनों फिल्म गुड न्यूज में भी साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में डायरेक्टर अनीस बज्मी इस जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर उतारना चाहते हैं। अनीस बज्मी अभी शाहिद कपूर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगे हैं। इसके बाद ही वो राउडी राठौर 2 पर काम शुरु करेंगे। 

Desk Team