आसिम को हराकर सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के Winner

Summary :

कलर्स चैनल के सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13 ) का सफर आज खत्‍म हो गया और इस शो को आखिरकार अपना बिग बॉस 13 का विनर मिल ही गया है।

कलर्स चैनल के सुपरहिट रिएलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13 ) का सफर आज खत्‍म हो गया और इस शो को आखिरकार अपना बिग बॉस 13 का विनर मिल ही गया है।
 सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर घोषित हो चुके हैं। आपको बता दे कि शो के टॉप 2 फाइनलिस्‍ट में लाइव वोटिंग के जरिए विजेता का चयन हुआ। इसमें आसिम रियाज पिछड़ गए और सिद्धार्थ शुक्ला ने बाजी मार ली। 

प्राइज मनी के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला को 50 लाख रुपये मिले। बता दें कि सिद्धार्थ शुरू से ही काफी मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं। 
आसिम, सिद्धार्थ और शहनाज टॉप 3 में पहुंचे थे। सिद्धार्थ के साथ टॉप 3 में आसिम रियाज और शहनाज गिल पहुंचे थे। 10 लाख रुपये लेकर पारस छाबड़ा सबसे पहले शो छोड़कर गए। उनके बाद आरती शो से बाहर हुईं। 
आपको बता दे कि 20 हफ्तों तक चले बिग बॉस के इस 13वें सीजन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कई दफा कंटेस्टेंट अपना टैंपर खो गए। वही ,बात लड़ाई-झगड़े से मार-पीट तक भी पहुंची। 
कई सारे कंटेस्टेंट बीच में ही बिखरते नजर आए और बिग बॉस के घर से बाहर निकलने की गुहार तक लगा डाली। कई सारे प्रतिभागी ने अपने आप को कूल रखने की कोशिश की और धैर्य के साथ खेलना जारी रखा।
इससे पहले , बिग बॉस में घरवालों का सफर काफी शानदार रहा और इन शानदार पलों को और खास बनाने के लिए बिग बॉस ने कल सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह को घर में उनकी जर्नी दिखाई थी जिसे देखकर दोनों लोग काफी भावुक हो गए थे। इसी क्रम में आज एक बार फिर बिग बॉस घर में बचे बाकी सदस्य पारस, आसिम, शहनाज और रश्मि को बिग बॉस के घर में उनका शानदार सफर का वीडियो दिखाया गया।

Shera Rajput