बिग बॉस हर गुजरते दिन के साथ एक बदसूरत मोड़ ले रहा है। घर के सदस्यों के बीच छोटी छोटी बातों पर जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। बिग बॉस 13 में सबसे बुरे झगड़े में से एक सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज़ के बीच हुआ था।
.jpg)
शो की शुरुआत में दोनों सबसे अच्छे दोस्त थे लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह बीतते गए, उनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। और इस हफ्ते भी, सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और मौजूदा घर के कप्तान शहनाज़ गिल की वजह से एक-दूसरे पर अपना कहर बरपाया।

शो के प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज़ गिल को घर के कार्यों को बांटने और असाइन करने में सक्षम नहीं होने के लिए ताना मारा जाता है। प्रोमो की शुरुआत विशाल आदित्य सिंह ने शहनाज़ से तीखी बहस की।

बाद में निराश शहनाज़ कहती है, “मैं असीम रियाज को बाथरूम की सफाई का काम दे रही हूं।” बस इस बात पर असीम का गुस्सा फूट पड़ता है और वो शहनाज़ से कहते है की सिद्धार्थ ने उसे बाथरूम ड्यूटी देने के लिए कहा है।

दोनों के बीच बहस होती है और सिद्धार्थ भी इस झगडे में कूद पड़ते है। इसके बाद असीम शहनाज़ को छोड़ सिद्धार्थ से उलझ पड़ते है और दोनों के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। फिर घरवालों के बीच बचाव के बाद दोनों को अलग किया जाता है।
देखिये वीडियो:
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी घर के अंदर कन्टेस्टेंटों से मिलने जायेंगे। रोहित शेट्टी को देखकर घर के सभी सदस्य हैरान रह जाते है। निर्देशक कथित तौर पर सिद्धार्थ और असीम के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए घर में आए हैं। प्रोमो में, देख सकते हैं कि रोहित से मिलने के बाद सिद्धार्थ एक फिर फिर भावुक हो जाते है और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़ते है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



