बॉलीवुड के मोस्ट
रूमर्ड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट
में बने रहते हैं। इस जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों की काफी पसंद
करते है। पहली बार दोनों को फिल्म शेरशाह में स्क्रीन स्पेस शेयर करते देखा गया
था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब लाइक किया गया था।
इसके अलावा दोनों को
अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी और वेकेशन पर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। हालांकि
अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल नहीं किया है। इसी बीच सिद्धार्थ-कियारा
के फैंस को जल्द ही एक गुड न्यूज मिलने वाली है जिसे सुनकर फैंस बहुत खुश होने
वाले हैं।
सिद्धार्थ-कियारा को मिला बड़ा ऑफर
फिल्म शेरशाह में
दोनों की जोड़ी को साथ देखने के बाद से ही इनके फैंस दोनों को एक फिर से बिग
स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए फैंस कियारा और
सिद्धार्थ को देखने के लिए काफी बेकरार है। ऐसे में अब दोनों के फैंस के लिए एक
गुड न्यूज सामने आ रही है। खबरें आ रही है कि सिद्धार्थ और कियारा शेरशाह के बाद
फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं।
रोमांटिक फिल्म में आएंगे नजर
खबरों के मुताबिक
सिद्धार्थ और कियारा फिर से एक रोमांटिक मूवी में साथ नजर आ सकते हैं। फिलहाल
दोनों से फिल्म को लेकर बात चल रही है और बताया जा रहा है कि दोनों को फिल्म की
स्क्रिप्ट तो पसंद आई है। बस दोनों के फिल्म साइन करने की देरी है, अगर सब सही
रहता है तो फैंस एक बार फिर अपनी फेवरेट जोड़ी को ऑनस्क्रीन रोमांस करता देख
पाएंगे।
फैंस को है शेरशाह जोड़ी का इंतजार
शेरशाह में विक्रम
और डिंपल के किरदार में सिद्धार्थ और कियारा को दर्शकों से खूब प्यार मिला था। इस
फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें पूरी मायानगरी में फैली हुई है।
आए दिन दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस इस
कपल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड है।


Download Android App
Download iOS App








