Ek Tha Tiger से Mission Majnu की तुलना पर ये क्या बोल गए Sidharth Malhotra, सुनते ही रूठ जाएंगे भाईजान!

Summary :

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर धूम मचाने के लिए तैयार है। मिशन मजनू की तुलना सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म एक था टाइगर से हो रही है। जिस पर एक्टर का रिएक्शन आया है।

बीतों कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में लगातार स्पाई फिल्में देखने को मिल रही है। सलमान खान, जॉन अब्राहम, टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स की हर साल कोई ना कोई स्पाई फिल्म देखने को मिल रही है। इन फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच भी अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वहीं अब इस लिस्ट में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी शुमार हो गया है।
दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जल्द ही  नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर धूम मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ की ये फिल्म बेहद काफी शानदार होने वाली है।
हालांकि, इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मिशन मजनू की तुलना सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म एक था टाइगर से हो रही है। वहीं सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर से अपनी फिल्म से तुलना होने पर अब मिशन मजनू एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है और एक्टर ने दोनों फिल्मों की तुलना करने पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कही है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि “ये एक ऐसी जासूसी फिल्म है मगर ये काफी अलग है। इस फिल्म में मैंने बंदूक का इस्तेमाल तक नहीं किया है। यह जेम्स बॉन्ड या एक था टाइगर की तरह एक आउट-एंड-आउट एक्शन फिल्म नहीं है, जहां वे चीजों को उड़ा रहे हैं।” सिद्धार्थ की इस बात से इतना साफ हो गया है कि मिशन मजनू में वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया है।
मिशन मजनू में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ और रश्मिका की जोड़ी पहली बार साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शांतनु बागची द्वारा निर्देशित फिल्म मिशन मजनू में परमीत सेठी, कुमुद मिश्रा, रजित कपूर, अर्जन बाजवा और शारिब हाशमी भी अहम रोल में हैं।

Desk Team