Sidharth Malhotra ने शादी को लेकर दिया बड़ा हिंट, कहा- जल्द होगी ‘बड़ी अनाउंसमेंट’!

Summary :

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल इंडस्ट्री में इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है और वो है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर।

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल सिद्धार्थ अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल इंडस्ट्री में इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है और वो है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर। ऐसे में अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को एक और बड़ी हिंट दे दी हैं। जिसे सुनकर आप भी शॉक हो जाएंगे। 
दरअसल सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमे एक्टर ये कहते दिख रहे है की वह जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने किसी और चीज की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, फैंस को लगता है कि वह जल्द कियारा आडवाणी के साथ अपनी शादी के बारे में बताने वाले हैं।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पर लिखा है, ‘मुझे एक बोल्ड स्टेटमेंट अनाउंसमेंट करनी है।’ 

इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘कुछ बोल्ड और उत्साहित कर देने वाला कल आ रहा है।’ उनके फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी से शादी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘कियारा के साथ शादी हो रही है?’ एक ने लिखा है, ‘शादी की अनाउंसमेंट।’ तो वही कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा है की सिद्धार्थ अपनी शादी की डेट की अनाउंसमेंट करने वाले है। 
सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में फिल्म मिशन मजनू रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा रश्मिका मंदाना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में वह एक पाकिस्तानी भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस प्राप्त हुआ है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की सक्सेस पार्टी फिल्म के क्रू के साथ मुंबई में सेलिब्रेट किया था।
वही इस पार्टी के दौरान का भी एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। जिसमे जब पैपराजी एक्टर से उनकी शादी की डेट के बारे में सवाल करते है तो सिद्धार्थ इस दौरान ब्लश करते हुए बात को बदलने की कोशिश करने में लग जाते हैं। 
वही सिद्धार्थ और कियारा दोनों के ही फैंस को अब उनके शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की आखिर कब ये दोनों दो से एक होने वाले हैं। 

Desk Team