ऑनस्क्रीन से लेकर
ऑफस्क्रीन तक फैंस को अपनी केमिस्ट्री से लोगों को दिल जीतने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा
और कियारा आडवाणी के अफेयर की चर्चा पूरी मायानगरी में फैली हुई है। भले ही दोनों
ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया हो। मगर दोनों अक्सर एक दूसरे के
साथ स्पॉट किए जाते हैं।
दोनों की फोटो और
वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही होती है। एक बार फिर दोनों का
साथ में एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें दोनों की नजदीकियां साफ देखने को
मिल रही है। इस रूमर्ड कपल की बॉन्डिंग देख वीडियो पर इनके फैंस जमकर अपना प्यार
लुटा रहे हैं।
दरअसल, बीती रात मुंबई में एक इवेंट आर्गेनाइज किया
गया था जिसमें इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने शिरकत की थी। इस इवेंट में यूं तो
सिद्धार्थ और कियारा को अलग अलग पोज देते देखा गया था। लेकिन अब फंक्शन का एक
इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक
दूसरे के हाथ थामे और गले लगाते नजर आ रहे है इतना ही नहीं दोनों एक-दूजे के बगल
में बैठे ढेर सारी बातें करते भी दिख रहे हैं।
बी-टाउन के रुमर्ड
कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर जगह फैला हुआ है। इस वीडियो को लोग ज्यादा से
ज्यादा शेयर कर रहे है और फैंस इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं, रुमर्ड कपल के वायरल वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’जल्द से जल्द इनकी शादी कराओ।‘
दूसरे ने लिखा,’ये वर्ल्ड के बेस्ट कपल हैं।‘
एक अन्य लिखते हैं,’वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे दोनों लड़ रहे हैं।‘
तो वहीं इनके
फैंस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘उनके प्यार की लहरें हम सभी को खुश करती हैं।’ तो दूसरे ने लिखा, ‘हमेशा के लिए ऐसे
ही रहो।’ एक अन्य ने लिखा, ‘हाय… उन्हें देखो।’ ऐसे ही कई और
फैंस ने कियारा और सिद्धार्थ के इस क्यूट वीडियो पर कॉमेंट किए है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही साउथ एक्ट्रेस रश्मिका
मंदाना के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू‘ में नजर आएंगे। इस फिल्म
से रश्मिका अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वहीं, कियारा आडवाणी की अपकमिंग
फिल्म जुग जुग जियो’ रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 24 जून 2022
को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ रोमांस करती दिखाई
देने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App












