शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा सकेंगे Sidharth-Kiara, वर्क कमिटमेंट्स नहीं ये है असली वजह!

Summary :

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो न्यूली वेड्स कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभी अपने हनीमून पर नहीं जाएंगे। मगर इसके पीछे की वजह सिर्फ वर्क कमिटमेंट्स नहीं बल्कि कुछ और भी है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की असली वजह।

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस वक्त खबरों में बने हुए हैं। 7 फरवरी को कपल जैसलमेर में शादी के बंधन में बंध चुका है। उनकी शादी में फैमली और फ्रेड्स के अलावा कुछ ही बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की थी। दोनों की शादी के बाद अब अपने रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गए हैं।
वहीं, पहले खबर आ रही थी कि दोनों अपनी शादी के बाद अपने हनीमून के लिए निकल जाएंगे। मगर हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिड और कियारा फिलहाल हनीमून पर नहीं जा रहे हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह सिर्फ उनके वर्क कमिटमेंट्स नहीं है बल्कि कपल के अभी हनीमून पर ना जाने के पीछे एक दूसरी वजह भी है।
सिद्धार्थ और कियारा के फैंस उनके हनीमून पर ना जाने की वजह जानना चाहते है कि आखिर क्यों कपल अपने हनीमून पर नहीं जा रहा है। दरअसल, कियारा और सिद्धार्थ इसलिए हनीमून पर नहीं जा रहे हैं क्योंकि दोनों अभी अपनी शादी के बाद होने वाली रस्मों को पूरा करना है। खबरों के मुताबिक, कपल शादी के बाद पंजाबी और सिंधी दोनों परिवारों की कुछ रस्मों को पूरा करेंगे। 
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली की एक पंजाबी फैमली से ताल्लुक रखते हैं वहीं कियारा मुंबई की एक फेमस सिंधी फैमली की लड़की हैं। ऐसे में शादी के बाद दोनों अपनी-अपनी फैमली की कुछ रस्मों को अदा करेंगे। इसलिए दोनों का अभी हनीमून जाने का कोई प्लॉन नहीं है। इसके अलावा फिलहाल दोनों अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से भी काफी बिजी हैं।
खबर की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद सबसे पहले एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को पूरा करेंगे। उसके बाद की सिड अपने हनीमून की प्लॉनिंग करेंगे। इस वेब सीरीज में सिड एक पुलिस अफसर के किरदार में दिखने वाले हैं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में हैं।
कियारा और सिड के हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर भी कई अफवाहें हैं। खबर है कि दोनों अपना हनीमून के लिए मालदीव जाने की तैयारी में है। फिलहाल, न्यूली वेड कपल के हनीमून  को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वैसे दिल्ली में आज कपल का रिसेप्शन रखा गया है जिसमें एक्टर की फैमली और रिश्तेदार खासतौर पर आने वाले हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के अलावा दिशा पाटनी और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में भी सिद्धार्थ लीड रोल में हैं। वहीं, कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म सत्य प्रेम की कथा में एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करते दिखने वाली हैं। इसके अलावा कियारा के पास राम चरण के साथ अनटाइल फिल्म भी है।

Desk Team