बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस ये खबर सुनकर खुश होने वाले है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बड़े धमाके के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आने की तैयारी कर चुके है। दरअसल, अब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मिशन मजनू’ से अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया है कि ‘मिशन मंजू’ कब और कहां रिलीज होने वाली है।

बता दें कि इस अपकमिंग फिल्म से सिद्धार्थ के ऑपोजिट साउथ की फिल्मों की स्टार रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की रिजीड की घोषणा करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा है- पाकिस्तान की अवैध न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाओं को पटरी से उतारने वाले भारत के सबसे बड़े सीक्रेट ऑपरेशन के वास्तविक घटनाओं से प्रेरित, #मिशन मजनू 13 मई 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज हो रही है।
पोस्टर में सिद्धार्थ एक कमरे में बैठकर किसी से फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा 70 के दशक के लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा इस पीरियड थ्रिलर में एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देंगे, जो मिशन का लीड करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में मंदाना भी एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में हैं।

आपको बता दे, सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछली बार फिल्म ‘शेरशाह’ में कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वही इस फिल्म से भी दर्शको को वही उम्मीदे है।


Download Android App
Download iOS App



