टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 40 साल की उम्र में अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कह कर चल बसे हैं। सिद्धार्थ का यूं अचानक चले जाना परिवार, फैंस और मनोरंजन जगत के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। यही नहीं सिद्धार्थ शुक्ला इस वक्त अपने करियर की ऊंचाईयों पर थे और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स थे। वैसे सिद्धार्थ की मौत से हर कोई सदमें में है। गुरुवार को जब सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डॉक्टरो की टीम गठित की गई। इस पूरे प्रोसेस को वीडियों में रिकॉर्ड किया गया। वहीं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की रिपोर्ट्स पुलिस को सौंप दी गई है। हालांकि अब तक डॉक्टर्स और पुलिस की तरफ से सिद्धार्थ की मौत किस वजह से हुई उसके बारे में नहीं बताया गया।

मालूम हो, गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला ने दम तोड़ दिया था।

पेंडिंग रखी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
खबरों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या वजह सामने आई है इस बात को अब तक डॉक्टर्स ने पेंडिंग रखा है। दरअसल डॉक्टरों ने एक्टर की रिपोर्ट को पुलिस को दे दिया है, लेकिन अभी तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में अब परिजनों को सौंप दिया जाएगा जिसके बाद 1 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सिद्धार्थ शुक्ला के पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल से उनके घर लाया जाएगा जिसके बाद पूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस उनकी आखिरी झलक देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को कड़ी सुरक्षा देनी पड़ी है।

एक्टर ने मौत को लेकर किया था ट्वीट…
Death is not the greatest loss in life .The greatest loss is what dies inside of us while we live…..
— Sidharth Shukla (@sidharth_shukla) October 24, 2017


Download Android App
Download iOS App
सिद्धार्थ शुक्ला अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो बाबुल का आंगन छूटे ना में मुख्य भूमिका के साथ की थी। इसके बाद एक्टर ये अजनबी, लव यू जिंदगी जैसे शो में दिखाई दिए। लेकिन उन्हें खास पहचान बालिका वधू से मिली। इसके अलावा वह रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 13 में भी दिखे। साल 2014 में वह करण जौहर की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में एंट्री ली।


